Wednesday, 31 October 2018

इस बॉलीवुड अभिनेता ने की थी अंडेटेकर से लड़ाई

akshay kumar,akshay kumar stunt,akshay kumar ke jaanleva stunt,akshay kumar movies,akshay kumar real name
akshay kumar

इस बॉलीवुड अभिनेता ने की थी अंडेटेकर से लड़ाई  
बॉलीवुड मे जगह बनाने लिए लोगों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करना पड़ता है. कई बार तो बॉलीवुड कलाकारों को ऐसे जानलेवा स्टंट भी करने पड़ते हैं. जिसमें उनको जान जाने का खतरा बना रहता है. लेकिन फिर भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए वह खतरनाक स्टंट करते हैं.

आज हम जिस अभिनेता की बात करने जा रहे हैं उनका नाम अक्षय कुमार है. इन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अक्षय कुमार का असली नाम अक्षय भाटिया है। फिल्मों में आने से पहले यह एक होटल में काम करते थे। यह मार्शल आर्ट के चैंपियन भी रह चुके हैं। यह अपने विद्यार्थियों को मार्शल आर्ट सिखाते थे। लेकिन कहते है कि जब देने वाला देता है तो पूरा छप्पर फाड़ कर देता है। एक बार इन्होने हीरो का रोल करने का ऑडिशन दिया जिसमे यह सेलेक्ट हो गए। फिल्मी दुनिया मे आने के बाद इन्होने बॉलीवुड की फिल्मों मे जबरदस्त एक्टिंग की है। कहते है कि आदमी कही भी चला जाये उसका हुनर और उसकी आदते उसके साथ चलती है। शूटिंग के दौरान डाइरेक्टर को इनके फाइट सीन बहुत अच्छे लगते थे। इसलिए बॉलीवुड में इन्होने ऐसे खतरनाक स्टंट किए हैं जिनको करना किसी भी आम आदमी के लिए बहुत मुश्किल है।

फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी का वह सीन तो आपको याद ही होगा जिसमें इन्होने अंडरटेकर से फाइट की है। हालांकि इस फिल्म में जो अभिनेता अंडरटेकर के रोल में दिख रहा है। उस अभिनेता का असली नाम ब्रायन लारा है। जोकि एक रैसलर है। यह दिखने में बिल्कुल अंडरटेकर के जैसे लगते हैं। इस फिल्म के सीन में अंडरटेकर और अक्षय कुमार के बीच जमकर फाइट होती है। फाइट में अक्षय कुमार वास्तविक रूप में भी घायल हो जाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह दर्शकों के दिलों को जीतने की हर संभव कोशिश करते हैं। अक्षय ने बॉलीवुड में कई कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया है। फिल्म हेरा फेरी और खट्टा मीठा में इनके रोल को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुकती है। इन्होंने इस फिल्म में ऐसी जबरदस्त एक्टिंग की थी। जिसे देखकर आज भी लोगों के पेट में हंसते-हंसते दर्द होने लगता है। अक्षय कुमार हर प्रकार के रोल में फिट बैठते हैं।  

दोस्तों अक्षय कुमार के बारे में आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं। पोस्ट को लाइक ओर शेयर जरूर करे।  

Tuesday, 30 October 2018

जानिए ऐसा क्या करें कि जिससे पैसा आपके पीछे भागा चला आए


money motivation,how to earn money MONEY,how to become rich in hindi,motivation for success hindi,motivational quotes,motivational status

जानिए ऐसा क्या करें कि जिससे पैसा आपके पीछे भागा चला  आए  

दोस्तों हमारे जीवन में पैसे की बहुत अहमियत होती है. क्योंकि हमें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कदम कदम पर पैसे की जरूरत पड़ती है. दुनिया में हर कोई इंसान अधिक से अधिक पैसा कमाना चाहता है. लेकिन पैसा कमाना भी एक कला है. आज हम इस बारे में बात करेंगे कि हमें ऐसा क्या करना चाहिए कि पैसा हमारे पीछे दौड़ा चला आए.  
money motivation,how to earn money MONEY,how to become rich in hindi,motivation for success hindi,motivational quotes,motivational status

दोस्तों यदि आप अपने काम में पूरी ऊर्जा के साथ मन लगाकर काम करते हैं. तो आपको उस काम में सफलता जरूर मिलती है. जो लोग अपने काम को सही तरीके व उच्च क्वालिटी के हिसाब से करते हैं. पैसा उनके पीछे दौड़ा चला आता है. जिंदगी में यदि आपको पैसे के पीछे भागना पड़ रहा है. लेकिन पैसा आपसे उतना ही दूर जा रहा है तो यह सोच लीजिए कि कहीं ना कहीं आप से पैसे कमाने मे कुछ गलती हो रही है. लेखक डेविड ने कहा है जब हम सही काम कर रहे होते है तो पैसा हमारे उस पालतू कुत्ते के समान होता है. जो हमारे पीछे दौड़ा चला आता है. लेकिन उसको अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए पहले हमें उसके लिए काम करना पड़ता है. जिस प्रकार आप घर से बाहर जाते हैं तो आपका पालतू कुत्ता आपके पीछे-पीछे आता है और जब आप घर वापस लौट कर आते हैं तो आपका कुत्ता आपकी गोदी में आकर बैठ जाता है. उसी प्रकार यदि आप जीवन में सही नियत और ईमानदारी के साथ काम करते हैं तो पैसा आपके पीछे भागा चला आता है. आप कहीं पर भी काम कर रहे हो आपको अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान देना चाहिए. आप हमेशा यह कोशिश करें कि आप दूसरों से अच्छी परफॉर्मेंस दे सकें. जब आप लोगों को अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट कर देते हैं तो लोग दौड़कर चले आते हैं. आज तक दुनिया में जितने भी सफल लोग हुए हैं. उन्होंने अपने काम के द्वारा लोगों को पहले आकर्षित किया था. उसके बाद पैसा उनके पास आया. इसलिए यदि आप अधिक पैसे कमाने चाहते हैं तो सबसे पहले आप अपने काम की गुणवत्ता में वृद्धि करें. जिस दिन आप अपने काम में अच्छी क्वालिटी लोगों को देंगे. पैसा आपके पीछे दौड़ा चला आएगा.  
दोस्तों आपको यह विचार अच्छे लगे हो तो पोस्ट पर लाइक और शेयर जरूर करें. आपकी इस बारे में क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं.

अमीर बनना चाहते है तो इन बातो को हमेशा याद रखे II MOTIVATION VIDEO


दोस्तों मैंने इस वीडियो मे मैने लेखक रोबोट कियोसकी की किताब THE RICH DAD POOR DAD से यह बताया है कि दुनिया में अमीर लोग और अधिक क्यों अमीर होते जा रहे हैं. जबकि गरीब और अधिक गरीब क्यों होता जा रहा है. दोस्तों अगर वीडियो अच्छा लगे तो विडियो को लाइक और शेयर करें. यदि आप चाहते है कि इस प्रकार के मोटिवेशन वीडियो आपको मिलते रहे तो चैनल को अभी सब्सक्राइब कर ले.

Monday, 29 October 2018

कॉमेडियन भारती ने घटाया अपना वजन, नया लुक देखकर हो जाएंगे हैरान

bharti comedy,कॉमेडियन भारती,bharti actress comedy,bharti comedian show,bharti comedian weight loss
SOURCE-http://imglogy.com/tag/melove

कॉमेडियन भारती ने घटाया अपना वजन, नया लुक देखकर हो जाएंगे हैरान

मशहूर कॉमेडियन भारती ने कई टीवी शो के अंदर अपनी बेहतर परफॉर्मेंस देकर पहचान बनाई है. इनका जन्म 3 जुलाई 1984 को पंजाब में हुआ था. इन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. इन्होने  सबसे पहले लाफ्टर चैलेंज में परफॉर्म किया था. इनको सही पहचान वहीं से मिली थी. भारती अपने हास्य अभिनय के कारण लोगों की चर्चा में रहती है. वैसे भारतीय शुरू से ही अभिनेत्री का रोल करना चाहती थी. लेकिन अपने अधिक वजन के कारण यह कॉमेडियन बन गई. अभी हाल ही में इन्होंने अपनी शादी हर्ष लिंबाचिया से की है. जो कि एक मशहूर बिजनेसमैन है. जिस समय इनकी शादी हर्ष से हो रही थी. उस समय की कुछ फोटो  हम आपको दिखाने जा रहे हैं. जिसमें यह अपने नए लुक में दिख  रही है. 
bharti comedy,कॉमेडियन भारती,bharti actress comedy,bharti comedian show,bharti comedian weight loss
SOURCE-http://imglogy.com/tag/melove

बताया जा रहा है कि इन्होंने अपने वजन को घटाने के लिए काफी वर्क आउट किया है. इनका वजन पहले से काफी कम हो चुका है. इन फोटो को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह पहले कभी इतनी मोटी थी ही नहीं. आजकल भारती को बॉलीवुड से भी कई ऑफर आ रहे है.भारती ने अपने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि वैसे मुझे अपने वजन से कोई प्रॉब्लम नहीं है. क्योंकि लोग मुझे मेरी एक्टिंग की वजह से ही पसंद करते हैं. लेकिन आज के दौर में पर्सनैलिटी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. इसलिए मैं अपना वजन घटाने के लिए वर्कआउट कर रही हूँ. 

दोस्तों अगर आपको भारती की फोटो पसंद आए तो पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करें. कमेंट करके बताएं कि भारती का नया लुक आपको कैसा लगा है. 

Saturday, 27 October 2018

सफलता पाना चाहते हैं तो एक बात याद रखें

success,success meaning,life is struggle,how to get success in life,success formula,kamyabi

सफलता पाना चाहते हैं तो एक बात याद रखें

आज के समय में हर इंसान सफलता पाना चाहता है. लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता होती है. जो लोग कठिन परिश्रम से घबरा जाते हैं. उन्हें जीवन में कभी सफलता नहीं मिलती है. इस बात को एक कहानी के माध्यम से सिद्ध करना चाहता हूं.

एक बार एक लड़के ने देखा की एक नवजात तितली अंडे के बीच में तड़प रही थी. वह अंडे से बार बार  निकलने की कोशिश कर रही थी. लेकिन अपनी कोमल अवस्था के कारण अंडे को तोड़कर बाहर नहीं निकल पा रही थी. लड़के ने सोचा अगर मैं इसे अंडे से बाहर निकाल दूं तो यह उड़ सकेगी. इसलिए वह उस तितली को अंडे से बाहर निकाल देता है. लेकिन वह यह देखकर हैरान हो जाता है कि अंडे से बाहर निकालने के बाद तितली तड़प तड़प कर मर जाती है. दरअसल अंडे के कोकून की बनावट कुदरत ने ऐसी बनाई हुई है कि जिसके अंदर तितली अपने जन्म के उपरांत संघर्ष करती है. वह अंडे से निकलने की जब बार-बार कोशिश करती है तो उसके पंखो की एक्सरसाइ होती रहती है. जिससे उसके पंखों को मजबूती मिलती है. जब उसके पंख पूरी तरह से मजबूत हो जाते हैं तो तितली अंडे के कोकून को छोड़कर बाहर निकल जाती है. उसके बाद ही वह आसानी से बाहर उड़ सकती है.

उसी प्रकार दोस्तों हमारा जीवन होता है. हमारे जीवन में भी संघर्ष हमें मजबूती प्रदान करता हैं. जब भी हमारे जीवन में कोई नई समस्या आती है तो हम उस समस्या से निपटने के लिए लाख कोशिशें करते हैं. अंत में हम समस्या का समाधान निकाल लेते हैं. इसलिए जब भी हमारे जीवन में कोई समस्या आए तो हमें घबराना नहीं चाहिए. हमें भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए. क्योंकि भगवान हमें और अधिक मजबूत बनाना चाहता है. जिससे हम अपने जीवन की समस्याओं से लड़ सकते हैं. जिन्होंने जीवन में सफलता हासिल की है. उन्होंने भी कई समस्याओं को झेला है. जब उनके जीवन में समस्या आती है तो वह उससे जी जान से लड़ते हैं. कई बार हारकर गिर भी जाते हैं. लेकिन फिर दोबारा हिम्मत करके खड़े होते हैं और लड़ते हैं. ऐसा बार बार करने से उनमे जीवन की समस्याओ से लड़ने की शक्ति आती है.

दोस्तों इस पोस्ट को लाइक और शेयर करें ताकि आपको  इस प्रकार का मोटिवेशन मिलता रहे. 

Friday, 26 October 2018

सैलरी बढ़वाना चाहते हैं तो इन बातों को याद रखें

salary बढ़ाने के तरीके,,salary increment,salary increment ke upay,how to get increment in salary

सैलरी बढ़वाना चाहते हैं तो इन बातों को याद रखें

दोस्तों कंपनी में काम करने वाले एम्पलाइज की हमेशा यह प्रॉब्लम रहती है कि उनकी सैलरी कम होती है. लेकिन खर्चे बहुत अधिक होते हैं. ऐसी स्थिति में हर एम्पलाई यह चाहता है कि उसका इंक्रीमेंट हो. लेकिन जब वह इंक्रीमेंट के लिए बॉस के पास जाता है तो कई बार उसे बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ जाता है. लेकिन यदि आप अच्छा काम करते हैं तो आपको प्रमोशन मिलना चाहिए. लेकिन उस प्रमोशन को पाने का तरीका सही होना चाहिए. आज हम इस पोस्ट में आपको यह बताएंगे कि किस प्रकार से आप बॉस से प्रमोशन पा सकते हैं. दोस्तों जब भी कभी आपको अपनी सैलरी बढ़वानी हो तो यह बात याद रखें कि उसके लिए सबसे पहले आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. क्योंकि बिना मेहनत किए आप अपनी जिंदगी में कुछ भी हासिल नहीं कर सकते हैं.

जब आप अपने बॉस के पास सैलरी बढ़वाने के लिए जाए तो सबसे पहले अपने कामों की एक लिस्ट बना लें. आपने जो भी 1 साल के अंदर काम किए हैं. उन सारे कामों को एक कागज पर नोट कर लें. फिर अपने बॉस के सामने जाकर बताएं कि सर मैंने यह सभी काम किए हैं. एक एक करके अपने सारे कामों के बारे में बॉस को  बताएं. क्योंकि आपका बॉस इतना बिजी व्यक्ति होता है कि उसको दूसरे कामों से फुर्सत ही नहीं होती है. ऐसी परिस्थिति में उसे खुद ही नहीं मालूम होता कि उसका कौन सा एम्पलाई कितना काम कर रहा है. आप अपने सारे कामों के बारे में एक-एक करके बॉस को बताएं. उसके बाद बॉस से सैलरी बढ़ाने के लिए कहे. जाहिर सी बात है कि जब आप किसी का कोई फायदा करते हैं तो दूसरा व्यक्ति भी आपको उसका मूल्य जरूर चुकाता है. लेकिन सैलेरी बढ़वाने के लिए सबसे पहले आपको पूरे साल भर अपने कामों को सही ढंग से करना होगा.

कई बार कुछ लोग सैलरी बढ़वाने के लिए अपने फैमिली प्रॉब्लम्स को डिस्कस करते हैं. कुछ लोग अपनी पर्सनल प्रॉब्लम जैसे बच्चों की फीस, दवाइयों का खर्चा इत्यादि के बारे में बॉस के सामने जिक्र करते हैं. अब यह बात याद रखें कि आपके बॉस को आपकी पर्सनल प्रॉब्लम से कुछ लेना देना नहीं है. उसको सिर्फ अपनी कंपनी के फायदे से मतलब होता है. इसलिए कभी भी उसके सामने अपनी पर्सनल प्रॉब्लम का हवाला देकर सैलरी बढ़वाने की कोशिश ना करें. यदि आप ऐसा करते हैं तो आप अपनी स्थिति को अपने ही हाथों खराब कर रहे होते है.  

Thursday, 25 October 2018

जिंदगी में कामयाबी पाना चाहते हैं तो याद रखें इन बातों को

success quotes,motivational hindi thoughts,motivational hindi thoughts,success sutra,kamyabi kaise milti hai,success kaise ho in hindi

जिंदगी में कामयाबी पाना चाहते हैं तो याद रखें इन बातों को

दोस्तों हर इंसान अपनी जिंदगी में कामयाबी पाना चाहता है. लेकिन कामयाब होने के लिए हमें एक कीमत चुकानी होती है. उस कीमत को चुकाने का जज्बा जिन लोगों के अंदर होता है. वे लोग कामयाब हो जाते हैं. कामयाब होने के लिए आपको सबसे पहले कामयाब आदमी की तरह कठिन परिश्रम और सच्ची लगन के साथ काम करते रहना होगा. अक्सर देखा गया है कि नौकरी करने वाले लोग सुबह ऑफिस में आते हैं और शाम को घर जाते हैं. इसके अलावा कोई भी दूसरा काम नहीं करते हैं. कुछ लोग अपने भविष्य को सिक्योर करने के लिए पार्ट टाइम जॉब भी करते हैं. लेकिन जो व्यक्ति अपनी जिंदगी में कामयाब होना चाहता है. वह जॉब के अलावा भी दूसरे काम करता है.

एक सर्वे के अनुसार पता चला है कि आम आदमी दिन में 12 से 14 घंटे तक काम करता है. लेकिन जिन लोगों ने अपने जीवन में सफलता हासिल की है. उनके लिए काम करने के समय की लिमिट तय नहीं होती है. वह कभी कभी दिन में 20 घंटे तक भी काम में लगे रहते हैं. एक आम आदमी अपनी असफलताओं से डरता है. इसलिए वह जल्दी कोई बड़ा रिक्स नहीं लेता है. जिन लोगों ने जिंदगी में सफलता हासिल की है. वह कभी भी रिस्क लेने से नहीं डरते है. उन्होंने अपने जीवन मे कई असफलताओ को झेला है. उसके बाद ही इन्हें सफलता मिली है. प्रसिद्ध वैज्ञानिक मार्ग एडिशन ने 100  से ज्यादा बार प्रयास किया लेकिन फेल हो गए. इतनी बार फेल के बाद उन्होंने बल्ब का आविष्कार किया. इसलिए आज भी लोग उन्हें याद करते हैं. कामयाब आदमी के अंदर यही खासियत होती है कि वह कभी भी बड़े बड़े जोखिम लेने में कतराता नहीं है. जबकि आम आदमी जोखिम लेने से घबराता है.

हमें अपने जीवन में बड़े सपने देखने चाहिए. छोटे और नकारात्मक विचारों को निकाल कर बाहर कर देना चाहिए. जिन्होंने अपने जीवन में सफलता हासिल की है. उन्होंने शुरू से ही बड़े सपने देखे थे. सपने देखने के बाद उन्होंने उन सपनों को पूरा करने के लिए कार्य करना शुरू कर दिया. जब हम कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो हमारा दिमाग भी उसी प्रकार से सोचने लगता है. इसलिए दोस्तों जिंदगी में यदि कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं तो बड़े विचार रखें. बड़े सपने देखें. बड़े लोगों से मिलने की कोशिश करें. बड़े और सफल लोगों के विचारों का अपनाएं. उनकी जीवनियां और किताबे पढ़ें. जिस प्रकार हम एक इत्र बेचने वाले की दुकान पर जाकर बैठते हैं तो इत्र बेचने वाले की दुकान की सुगंध हमारे कपड़ों में भी आने लगती है. उसी प्रकार यदि हम बड़े लोगों के संपर्क में रहते हैं तो हमारा व्यक्तित्व बड़े लोगों के जैसा हो जाता है.

दोस्तों अगर आप चाहते हैं कि आपको इस प्रकार का मोटिवेशन मिलता रहे तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर करें. जिससे मुझे आपके लिए इस प्रकार कि पोस्ट लिखने का हौसला मिलता रहे.

Buy Advance Excel Course

📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...