Wednesday, 24 October 2018

पैसा बचाना चाहते हैं तो इन तरीकों को अपनाएं

MONEY-SAVE,paise-bachane-ke-tarike,save-money-india,how-to-save-money,money-saving-plan,money-saving-schemes

पैसा बचाना चाहते हैं तो इन तरीकों को अपनाएं

दोस्तों आज के समय में हर इंसान पैसा बचाना चाहता है. क्योंकि हमारे दैनिक जीवन की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे की आवश्यकता होती है. लेकिन जब हमारे हाथ में पैसा आता है तो यह इस प्रकार से निकल जाता है जैसे बंद मुथी के बीच में से पानी. क्योंकि इंसान के खर्चे अधिक होते हैं और आमदनी कम. लेकिन इन सभी जरूरतों के बाद भी यदि हम कुछ पैसा बचाना चाहे तो बचा सकते हैं. बस उसके लिए कुछ बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना होगा.

1. मासिक बजट बनाएं- यदि हम पैसे खर्च करने से पहले एक मासिक बजट बनाकर तैयार कर लें तो हमें पैसे बचाने में मदद मिलेगी. क्योंकि जब हम अपनी जरूरत के सभी सामान को लिख कर रखते हैं. तो हम उसी हिसाब से पैसे भी खर्च करते हैं. जब हमारे हाथ में पैसे होते हैं तो हम बहुत से फालतू खर्चे कर बैठते हैं. जिसका हमें बाद में पछतावा होता है. इसलिए हर महीने सैलरी मिलने से पहले एक मासिक बजट बना ले और उसको फॉलो करने के लिए अपने परिवार के सदस्यों को भी कहे.

2.दिखावे से बचें- अक्सर लोग अमीर दिखने के लिए फालतू की चीजों पर खर्चा करते हैं.अक्सर देखा गया है कि जब आप किसी शादी या फंक्शन में जाते हैं तो आप की पत्नी किसी दूसरी औरत की ज्वेलरी को देखकर ईर्ष्या करती है और घर आने पर आपसे वैसी ही ज्वैलरी खरीदने के लिए कहती है. जब भी  कभी आपके सामने ऐसी परिस्थिति आए तो सबसे पहले अपनी पत्नी को यह कहे कि क्या आप उस ज्वैलरी के बिना 30 दिन तक रह सकती हैं. 30 दिन का समय इसलिए कहा है क्योंकि यदि वह 30 दिन तक बिना ज्वैलरी के रह जाती हैं. तो हो सकता है 30 दिन के बाद में वह अपना प्लान बदल दे. आप जब भी कभी किसी चीज को खरीदने के लिए बाजार में जाए तो खरीदने से पहले यह सोचे कि क्या इस वस्तु कि मुझे वास्तव में अभी जरूरत है.अपनी जरूरत के हिसाब से सामान खरीदने पर वह सामान आपके लिए फायदेमंद साबित होता है. यदि आप सिर्फ दुसरो को दिखाने के लिए कुछ खरीदते हैं तो आप अपना अनचाहा नुकसान करते हैं.

3.मासिक बचत- जब आपको सैलरी मिलती है तो उस सैलरी में से मासिक बचत का प्लान बनाएं. आप अपने मन में यह सोच ले कि मुझे हर महीने एक मासिक किस्त अपने भविष्य के लिए सुरक्षित रखनी है. हो सके तो अपना एक मासिक बचत खाता भी खोल कर रखें. मासिक बचत करने से आपको भविष्य में पैसे के लिए किसी के आगे हाथ फैलाना नहीं पड़ेगा. जब आपके हाथ में सैलरी आती है तो उस समय आपके लिए यह निश्चित करना थोड़ा कठिन होता है कि कौन सा सामान अभी खरीदू अथवा बाद में. क्योंकि ज्यादा पैसे हाथ में आने से हमारे खर्चे भी ज्यादा होने लगते हैं. यदि आप अपनी  सैलरी में से पहले ही कुछ पैसे बचाकर रख लेंगे तो आपके खर्चे भी नियंत्रित होंगे. ऐसा करने से आपके भविष्य के लिए कुछ पैसे भी इकट्ठे हो जाएंगे.

4.उधार के पैसों पर ऐश ना करें- कई बार लोग उधार लेकर फालतू की खरीदारी करते हैं. जैसे कुछ लोग कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं अथवा कुछ लोग गाड़ी या मोबाइल इत्यादि खरीद लेते हैं. जब हम किसी से उधार लेकर पैसा खर्च करते हैं तो बाद में हमें उस पैसे के साथ में ब्याज भी चुकाना पड़ता है. उधार के पैसों से कुछ तक तो आनंद मिलता है. लेकिन बाद में जब उस पैसे को चुकाने के लिए मासिक किस्त के साथ ब्याज की रकम भी देनी पड़ती है तो हमारा मासिक बजट बिगड़ जाता है. हमारे खर्चे हमारी आय की तुलना में अधिक हो जाते हैं. जिससे हमें भविष्य में मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है. कई लोग तो इस तनाव के चलते खुदकुशी भी कर लेते हैं. इसलिए हो सके तो कभी भी उधार के पैसों पर ऐश ना करे.

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट को लाइक और शेयर करें. ताकि हम आपके लिए इस प्रकार की जानकारी लाते रहे.

Tuesday, 23 October 2018

जानिए कामयाब आदमी में वह कौन सी बातें होती हैं जो उसे सफलता दिलाती हैं

secret of success in hindi,success habits in hindi,success tips,tarakki kaise kare

जानिए कामयाब आदमी में वह कौन सी बातें होती हैं जो उसे सफलता दिलाती हैं

दोस्तों आज के समय में हर कोई अपने जीवन में तरक्की पैसा और शोहरत पाना चाहता है. लेकिन हम में से बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं. जो बुलंदियों को हासिल करते हैं. जिन लोगों ने अपने जीवन में कामयाबी हासिल की है. उन सभी लोगों के अंदर कोई विशेष ताकत नहीं होती है. वह भी हम सभी लोगो की तरह आम इंसान ही होते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कामयाब आदमी के अंदर ऐसी कौन सी बाते होती हैं. जिसके कारण वह अपने जीवन में बुलंदियों को हासिल करता है.

एक सर्वे के अनुसार कामयाब और नाकामयाब लोगो का परीक्षण करने पर पता चला है कि कामयाब आदमी केवल अपनी अच्छी आदतों के कारण ही कामयाब होता है. हम सभी लोग अपने जीवन में यदि अच्छी आदतों को फॉलो करते हैं तो कामयाबी को हासिल कर सकते हैं. लेकिन अपने जीवन में अच्छी आदतों को लाने के लिए कुछ समय तक परिश्रम की आवश्यकता होती है. जो लोग अपने जीवन में कामयाबी हासिल करते हैं. उन्हें भी आम लोगों की तरह इस प्रकार की आदतें बचपन से नहीं होती हैं. लेकिन वह उन आदतों को जबरदस्ती डालते हैं. उदाहरण के तौर पर जैसे आपको सुबह 4:00 बजे उठना चाहिए. आप जानते हैं कि सुबह 4:00 बजे उठना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन आप चाहकर भी नहीं उठ पाते हैं. कामयाब आदमी सुबह उठ उठ कर सुबह जगने की आदत डालते हैं.

जैसे हमें मालूम है कि किताबें पढ़ने से ज्ञान बढ़ता है. हमें एक घंटा रोज किसी अच्छे लेखक की किताब को पढ़ना चाहिए. लेकिन हम नहीं पढ़ते हैं. कामयाब इंसान रोजाना एक घंटा किताब पढ़ने की आदत डालते हैं. शुरू में उन्हें भी किताब पढ़ने की आदत नहीं होती है. लेकिन वह रोजाना एक घंटा पढ़ पढ़ कर, पढ़ पढ़ कर आदत डाल लेते हैं. जैसे हम लोग जानते हैं कि सुबह एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है. लेकिन बहुत कम लोग एक्सरसाइज करते हैं. कामयाब लोगों को भी इन कामों की आदत नहीं होती है. लेकिन वह सुबह उठ उठ कर रोजाना एक्सरसाइज करते हैं. रोजाना करते-करते उन्हें ऐसा करने की आदत पड़ जाती हैं.

दोस्तों यदि आप भी अपने जीवन में कामयाब होना चाहते हैं तो अच्छी  आदतों को अपने जीवन में अपनाएं. शुरुआत में सभी को इन आदतों को अपनाने में दिक्कत होती है. लेकिन जब हम इन आदतों को कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से फॉलो करते हैं तो हमें इन कामों की आदत पड़ जाती हैं. हम केवल अच्छी आदतों के कारण ही अपने जीवन में सफल हो सकते हैं.

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी तो पोस्ट को लाइक और शेयर जरुरु करें. कमेंट करके बताएं आपकी इस बारे में क्या राय है.

Monday, 22 October 2018

गैस सब्सिडी खाते में नहीं आ रही है तो करिए यह काम

lpg-subsidy-kaise-check-kare,LPG-cylinder,lpg-subsidy-india,lpg-gas-cylinder-price,lpg-gas-subsidy-rules-in-hindi,lpg-gas-subsidy-latest-news

गैस सब्सिडी खाते में नहीं आ रही है तो करिए यह काम

दोस्तों भारत सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सब्सिडी देने का नियम बनाया हुआ है. जो लोग घरेलू एलपीजी गैस इस्तेमाल करते हैं. उनसे एलपीजी गैस सिलेंडर भरवाने पर कीमत से कुछ एक्स्ट्रा चार्ज किया जाता है. उस एक्स्ट्रा पैसे को सरकार कुछ समय तक अपने पास रखती है. फिर कुछ दिनों बाद ग्राहक के खाते में ट्रांसफर कर देती है. लेकिन भारत में कुछ ऐसे एलपीजी उपभोक्ता भी हैं. जिनके खाते में गैस सब्सिडी नहीं आ रही हैं. गैस सब्सिडी खाते मे लाने के लिए उन्हें बहुत परेशानियां उठानी पड़ रही है. कई लोग गैस एजेंसी और बैंक के चक्कर काट काट कर थक चुके हैं. लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि यदि गैस सब्सिडी आपके खाते में नहीं आ रही है तो उसके लिए आपको क्या करना होगा.

दोस्तों अगर आपके खाते में गैस सब्सिडी नहीं आ रही है तो आपको गूगल में MY LPG टाइप करना है. उसके बाद आपके सामने तीन सिलेंडर दिखाई देंगे. आपका सिलिंडर जिस भी एजेंसी का है. आपको उस एजेंसी वाले सिलिंडर पर क्लिक करना है. यदि आपका भारत गैस सिलेंडर है तो आपको भारत गैस वाले सिलिंडर पर क्लिक करना है. उसके बाद आपके सामने कुछ सामान्य से फॉर्म दिखाई देंगे. वहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर और कंज्यूमर नंबर डालकर एंटर करना है. उसके बाद आपको कस्टमर फीडबैक में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करनी है. इस वेबसाइट के मुताबिक यदि आप अपनी शिकायत ऑनलाइन करते हैं तो जल्दी ही कार्यवाही की जाएगी. इस वेबसाइट पर आप अपनी गैस सब्सिडी की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. जैसे ही आप अपने कंज्यूमर नंबर अथवा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को डालकर एंटर करते हैं. आपके सामने कटी हुई सब्सिडी की सारी डिटेल आ जाती है.

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करें. यदि कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट कर सकते हैं.

Sunday, 21 October 2018

जानिए अमृतसर हादसे मे ट्रेन चला रहे ड्राइवर ने आखिर क्यों नहीं रोकी ट्रेन


amritsar-train-driver,train-accident,train-accident-in-amritsar,train-driver-amritsar,amritsar-mail-accident

जानिए अमृतसर हादसे मे ट्रेन चला रहे ड्राइवर ने आखिर क्यों नहीं रोकी ट्रेन

अमृतसर में दशहरे के दिन रेलवे ट्रैक पर करीब 61 लोग मारे गए और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. दशहरा के दिन लोग रावण दहन को रेलवे ट्रैक पर खड़े हो कर देख रहे थे. उसी दौरान तेज रफ्तार से आती हुई ट्रेन ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इतनी जबरदस्त भीड़ होने के बावजूद भी ट्रेन ने लोगों को अपना शिकार बना लिया. जब इस बात की पूछताछ की गई तो ड्राइवर ने इस बात का खुलासा किया कि आखिर उसने रेलवे ट्रैक पर इतनी स्पीड से चलती हुई ट्रेन को क्यों नहीं रोका. 

ड्राइवर ने बताया कि वह रेलवे ट्रैक पर 90 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन चला रहा था. उसको इस बात के लिए किसी ने सूचित नहीं किया था कि रेलवे ट्रैक पर इतने लोग जमा हुए हैं. उसे रेलवे ट्रैक पर ग्रीन सिग्नल मिल रहा था. जिससे उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि ट्रेन को रेलवे ट्रैक पर रोकना पड़ेगा. जैसे ही उसने रेलवे ट्रैक पर भीड़ को देखा उसने ट्रेन की गति को कम भी कर लिया. क्योंकि गाड़ी 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आ रही थी. यदि वह एकदम ब्रेक लगाता तो ट्रेन में बैठे यात्रियों की जान को नुकसान हो सकता है. जब उसने गाड़ी के ब्रेक लगाकर स्पीड को थोड़ा धीरे किया तो गाड़ी की स्पीड 90 किलोमीटर से घटकर 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई. गाड़ी को रोकने के लिए करीब 900 मीटर से अधिक की दूरी पर ब्रेक लगाकर स्पीड कम की जाती है. क्योंकि ट्रेक घुमावदार स्थान पर था. इसलिए ड्राइवर को बिल्कुल भी भीड़ दिखाई नहीं दी थी .

जब उसने गाड़ी की स्पीड को कम किया तो लोगों ने गाड़ी पर पथराव करना चालू कर दिया. यदि ऐसी अवस्था में वह गाड़ी को वहा पर पूरी तरह से रोक देता तो ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों को नुकसान पहुंच सकता था. रेलवे के कई डिब्बे उथल-पुथल हो सकते थे. भीड़ का गुस्सा इतना भयानक था कि ड्राईवर के साथ यात्रियों को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता था. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसने गाड़ी को नहीं रोका. लेकिन दुर्घटना होने के पश्चात ही ड्राइवर ने तुरंत रेलवे मास्टर को इस बात की सूचना दे दी थी कि गाड़ी से इस प्रकार का हादसा हो गया है.
इस बारे में आपकी क्या राय है ड्राइवर की गलती है अथवा नहीं. कमेंट करके जरूर बताएं.

अमृतसर हादसे की ट्रेन चला रहे ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा, जानकर हैरान रह जाएंगे


amritsar-train-accident,train-accident-in-amritsar,train-accident,train- accident-in-india,train-driver-status

अमृतसर हादसे की ट्रेन चला रहे ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा, जानकर हैरान रह जाएंगे

दशहरे के दिन अमृतसर मे रेलवे ट्रैक पर लगभग 61 लोग मारे गए. जिनमें से 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह सभी लोग दशहरे के अवसर पर रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे. उसी समय तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया. ट्रेन हादसे के बाद लोगों ने रेलवे और प्रशासन की तरफ उंगलियां  उठाना शुरू कर दिया है.

कई लोगों का यह कहना है कि ड्राइवर ने हौरन ही नहीं दिया था. जिसके कारण किसी को रेल के आने का पता नहीं चल पाया. इस हादसे के बाद जब उस रेल का ड्राइवर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचा तो उसे जीआरपी और रेलवे पुलिस के द्वारा तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. रेल के ड्राईवर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसे  पूरे ट्रैक पर ग्रीन सिग्नल दिया गया था. जिसके कारण उसे पता ही नहीं चल पाया कि ट्रैक पर इतनी भीड़ हो सकती है. दूसरे खुलासे मे उसने यह भी बताया कि उसने भीड़ को देखकर हौरन भी बजाया था.लेकिन रावण धमाके में पटाखों के शोर के कारण लोगों ने रेल के होरन को नहीं सुना. तीसरा खुलासा यह किया कि जिस समय यह दुर्घटना हुई उसने तुरंत रेलवे मास्टर को इस बात की सूचना दे दी थी कि रेल से इस प्रकार का हादसा हो गया है.

Friday, 19 October 2018

अमृतसर में सैकड़ों लोगो के ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा

amritsar train accident,train accident in amritsar,train accident,train accident

अमृतसर में सैकड़ों लोगो के ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा 

दशहरे का त्यौहार लोगों के लिए खुशी का त्यौहार होता है. क्योंकि इस दिन श्री रामचंद्र ने रावण को मार कर एक पापी का अंत किया था. इस दिन सभी लोग रावण दहन को देखने के लिए अपने अपने घरों से बाहर जाते हैं. लेकिन यह त्यौहार इस बार सैकड़ों लोगों की मौत का कारण बन गया. अमृतसर के दशहरा मैदान में रावण दहन के समय लाखों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे. दशहरा मैदान के दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक पर सैकड़ों की तादात में लोग खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे. उसी समय एक्सप्रेस ट्रेन अपनी तेज रफ्तार के साथ वहां से गुजरते हुए सैकड़ों लोगों को अपने साथ लेकर चली गयी.

जैसे ही ट्रेन वहां से गुजरी लोगों की चीख पुकार की आवाजे गूंजने लगी. ट्रैन के जाने के बाद रेलवे ट्रैक पर सैकड़ों लोगों के शव पड़े हुए थे.किसी का हाथ कटा हुआ, तो किसी का पैर कटा हुआ, तो कहीं पर किसी बच्चे का शव और कहीं पर किसी बुजुर्ग का कटा हुआ शव पड़ा था. जिसने भी उस मंजर को देखा उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े. इस प्रकार का दृश्य शायद ही पहले किसी ने देखा हो. जलियांवाला हत्याकांड भी शायद इतना दर्दनाक ना हो. जितना दर्दनाक दशहरा लोगों के लिए कल साबित हुआ. इस समय घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. प्रशासन के सभी अधिकारी वहां पर पहुंच रहे हैं.

आप सभी से विनती है कि ऐसे मौके पर लोगों को हर प्रकार से सहायता दें तथा मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.

Monday, 15 October 2018

जानिए ऑनलाइन एलपीजी गैस सब्सिडी कैसे चेक कर सकते हैं

lpg subsidy kaise check kare,एलपीजी गैस सब्सिडी,एलपीजी सब्सिडी कैसे चेक करे,lpg gas,lpg gas subsidy status

जानिए ऑनलाइन एलपीजी गैस सब्सिडी कैसे चेक कर सकते हैं

दोस्तों भारत सरकार के द्वारा हमें एलपीजी गैस सब्सिडी दी जाती है. जिन लोगों ने अपने गैस सिलेंडर एजेंसी से लिए हुए हैं. जब वे लोग अपने सिलेंडर को हर महीने भरवाते हैं तो उन्हें एलपीजी गैस सिलिंडर पर कुछ एक्स्ट्रा कीमत चुकानी पड़ती है. एलपीजी गैस की कीमत चुकाने के बाद में उन्हें सिलेंडर मिल जाता है. लेकिन जो कीमत एलपीजी गैस सब्सिडी के रूप में चुकाई  जाती है. वह बाद मे  हमारे बैंक खाते में भेज दी जाती है. लेकिन कई लोगों की यह समस्या है कि उन्हें अपनी एलपीजी गैस सब्सिडी को चेक करवाने के लिए बैंक जाना पड़ता हैं. जिसमें उनका बहुत समय नष्ट हो जाता है.

आज हम आपको एक ऐसा ऑनलाइन तरीका बताने जा रहे हैं. जिसके द्वारा हम घर बैठे आसानी से अपनी गैस सब्सिडी चेक कर सकते हैं कि सब्सिडी हमारे खाते मे आ रही है या नहीं आ रही है. इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल में my lpg  टाइप करना होगा. उसके बाद आपके सामने तीन सिलेंडर दिखाई देंगे. आपका सिलिंडर जिस भी गैस एजेंसी का है. आपको उस सिलेंडर पर क्लिक करना है. यदि आपका सिलिंडर इंडेन गैस का है तो आपको इंडेन सिलिंडर पर क्लिक करना है. उसके बाद आपको give your feedback पर क्लिक करना है.उसके बाद आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा. वहां पर आपको एलपीजी सब्सिडी लिख कर प्रोसीड करना है. उसके बाद आपके सामने  मोबाइल नंबर और कंस्यूमर नंबर लिखने का ऑप्शन आएगा. जैसे ही आप अपना रिजिस्टरड मोबाइल नंबर या कंस्यूमर नंबर लिखकर क्लिक करते हैं. आपके सामने आपकी कटी हुई एलपीजी सब्सिडी की सारी डिटेल दिखाई देने लगती है. इस प्रकार आप घर बैठे बड़ी आसानी से अपनी सब्सिडी चेक कर सकते हैं कि सब्सिडी आपके खाते में आ रही हैं अथवा नहीं आ रही है. इस वेबसाइट पर आप अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं. यदि आपकी सब्सिडी आपके खाते में नहीं आ रही है तो आप अपनी शिकायत को लिख कर भेज सकते हैं.

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर करें. कुछ पूछना चाहते है तो कमेंट बॉक्स मे लिख सकते है.  

Buy Advance Excel Course

📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...