It provides study objects for students such as SSC,IAS,CCC,UPSC,IPS and other government jobs. It provides latest news and motivational video which is helpful for everyone.
Friday, 15 February 2019
INCOME TAX deduction 80D Knowledge in Hindi
जानिए इनकम टैक्स सेक्शन 80D के अंतर्गत आपको कौन कौन से लाभ मिलते हैं
यदि आप इनकम
टैक्स रिटर्न भरते हैं और आपकी इनकम टैक्सेबल रेंज के अंदर आती है तो आपको इनकम
टैक्स डिडक्शन के बारे में पता होना चाहिए। इनकम डिडक्शन वह छूट होती हैं। जिसके अंतर्गत हम हेल्थ इन्शुरेंस मे इन्वेस्टमेंट करके इनकम टैक्स में छूट प्राप्त
कर सकते हैं। आज इस पोस्ट में हम सेक्शन 80d के बारे में जानेंगे। सेक्शन 80d
के अंतर्गत आपको 50000 से 60000 तक की छूट मिलती
है।
यदि आपने अपना हेल्थ इंश्योरेंस करवाया हुआ है तो आपको 25000 की छूट मिलती है। यदि आप अपने साथ अपने माता पिता जिनकी उम्र 60 साल से कम हैं। उनका भी हेल्थ इंश्योरेंस
करवाते हैं तो 25000 की छूट उस पर भी मिलती है।
यदि आपकी आयु 60
वर्ष से कम है। लेकिन आपके माता पिता की आयु 60
वर्ष से अधिक है तो आपको 25000 और माता पिता के प्रीमियम पर 30000 रुपये की छूट मिलती है।
यदि आपकी आयु 60
वर्ष अथवा उससे अधिक है और आपके माता पिता की
आयु भी 60 वर्ष से अधिक है तो आपको 30000 रुपये तक छूट मिलती है और 30000 रुपये की आपके माता पिता
के हेल्थ इंश्योरेंस पर भी छूट मिलती है। यदि आप इनकम टैक्स पर भरते हैं तो आप सेक्शन 80d के अंतर्गत 60000 तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
इस प्रकार आप इन्वेस्टमेंट करके ना सिर्फ
टैक्स देने से बच सकते हैं, बल्कि अपने माता
पिता का इलाज करवाने में भी सक्षम हो सकते हैं। यदि किसी घर में माता-पिता बीमार
रहते हैं तो उन लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि जब
हम हॉस्पिटल में एडमिट होते हैं तो हॉस्पिटल का बिल कई बार इतना अधिक होता है कि
उसे चुकाना आम आदमी की जेब पर बड़ा भारी पड़ता है। ऐसी स्थिति में हमें हेल्थ
इंश्योरेंस की मदद से हॉस्पिटल का बिल चुकाने में भी मदद मिलती है।
यदि आपको यह
जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करें। साथ में दूसरों
को भी इसके बारे में बताएं।
Thursday, 14 February 2019
पुलवामा के आतंकी हमले मे 44 सैनिक शहीद, जनता में आक्रोश
![]() |
| SOURCE-INDIATODAY |
पुलवामा में जिस समय सैनिकों पर हमला किया गया। उस समय सैनिक बस
के अंदर अपने घर से छुट्टियां बिता कर लौट रहे थे। यह हमला इतना अचानक हुआ कि किसी को भनक भी नहीं हुई। लेकिन
यह हमला इतना घातक था कि धमाके की गूंज
आसपास के गांवों मे 10 किलोमीटर तक
सुनाई दी।
बताया जा रहा है कि सैनिकों की बटालियन जिस समय पुलवामा से गुजर
रही थी। उसी दौरान रोड पर एक कार जिसके अंदर करीब 300 किलो आईडी और विस्फोटक मौजूद थे। कार आकर बस से टकरा गई। बस से टकराते ही कार में जोरदार विस्फोट हुआ। जिससे कार और बस
दोनों के परखचचे उड़ गए। बस के अंदर करीब 70
जवान मौजूद थे। जिसमें 37 जवान मौके पर ही शहीद हो गए। बाकी के जवान अभी
अस्पताल में घायल है। घायल सैनिकों को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया है। लेकिन
इस घटना ने पूरे भारत को हिला कर रख दिया है। क्योंकि जिस आतंकी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वह कशमीर का स्थानीय नागरिक
बताया जा रहा है। यह हमला धोखे से
किया गया है। इससे आतंकियों की कायरता का सबूत मिलता है। यदि आतंकी सामने से हमला
करते तो हमारे जवान हमले का उचित
जवाब देते। किसी भी वीर जवान के लिए यह गर्व की बात होती है कि वह लड़ते हुए देश
के लिए अपनी जान दे। लेकिन दुख की बात यह है कि उन्हें धोखे से मारा गया । वीर सैनिकों को हथियार उठाने का मौका ही नहीं
दिया गया। उन पर अचानक से आत्मघाती हमला किया गया।
बताया जा रहा है
कि इस हमले का जिम्मा जैशे मोहम्मद आतंकवादी संगठन ने लिया है। जो इस समय पाकिस्तान मे
है। जब यह आत्मघाती हमला हुआ तो हमले के
बाद वहाँ का सीन बहुत ही दर्दनाक
था। धमाके की आवाज से आसपास के लोगों के कान सुन्न हो गए। धमाके के बाद वहां पर
सैनिकों के लहूलुहान शव पड़े हुए थे। चारों
तरफ धुँए और आग का गुमार छाया हुआ था। कुछ
सेकंडो तक तो किसी को समझ ही
नहीं आया कि यह क्या हो गया है। आतंकवादियों की हैवानियत यहां तक ही सीमित नहीं
हुई। उन्होंने बस पर फायरिंग चालू कर दी। लेकिन भारतीय जवानों ने बड़ी मुस्तैदी के साथ उन आतंकियों का सामना किया। घायल अवस्था
में भी सैनिकों का साहस कम नहीं हुआ। उन्होंने जिस वीरता के साथ उनका मुंह तोड़
जवाब दिया। आतंकियों को हार मानना पड़ा और वह वहां से जान बचा कर भाग गए। लेकिन
इससे पाकिस्तान की कायरता का सबूत एक बार फिर सामने आया है। पाकिस्तान कभी सोये हुए जवानो पर
आत्मघाती हमले करवाता है। कभी
छुप कर जवानो पर हमला करवाता है। वह खुद सामने आने की हिमत्त नही करता और आतंकवादियों के जरिए सैनिकों पर हमले करवाता है।
इस समय जनता पाकिस्तान से अपने सैनिकों की शहादत का बदला चाहती है।
दोस्तों आपकी इस बारे
में क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं।
Tuesday, 12 February 2019
Generate Transaction Password in Central Bank of India app
Saturday, 9 February 2019
10 लाख इनकम पर Tax बचाए ll How to save Tax on 10 Lakh income in FY 2019-20 II 10 lakh income 0 tax
Tuesday, 5 February 2019
5 लाख तक INCOME पर TAX छूट के बाद कितना होगा TAX
Sunday, 3 February 2019
Interim Budget 2019 Highlights and updates in Hindi
Subscribe to:
Posts (Atom)
Buy Advance Excel Course
📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...
-
📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...

