Thursday 14 February 2019

पुलवामा के आतंकी हमले मे 44 सैनिक शहीद, जनता में आक्रोश

pulwama attack image,pulwama news,pulwama aatanki hamla
SOURCE-INDIATODAY

पुलवामा में जिस समय सैनिकों पर हमला किया गया। उस समय सैनिक बस के अंदर अपने घर से छुट्टियां बिता कर लौट रहे थे। यह हमला इतना अचानक हुआ कि किसी को भनक भी नहीं हुई। लेकिन यह हमला इतना घातक था कि धमाके की गूंज आसपास के गांवों मे 10 किलोमीटर तक सुनाई दी।

बताया जा रहा है कि सैनिकों की बटालियन जिस समय पुलवामा से गुजर रही थी। उसी दौरान रोड पर एक कार जिसके अंदर करीब 300 किलो आईडी और विस्फोटक मौजूद थे। कार आकर बस से टकरा गई।  बस से टकराते ही कार में जोरदार विस्फोट हुआ। जिससे कार और बस दोनों के परखचचे उड़ गए। बस के अंदर करीब 70 जवान मौजूद थे। जिसमें 37 जवान मौके पर ही शहीद हो गए। बाकी के जवान अभी अस्पताल में घायल है। घायल सैनिकों को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया है। लेकिन इस घटना ने पूरे भारत को हिला कर रख दिया है। क्योंकि जिस आतंकी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वह कशमीर का स्थानीय नागरिक बताया जा रहा है। यह हमला धोखे से किया गया है। इससे आतंकियों की कायरता का सबूत मिलता है। यदि आतंकी सामने से हमला करते तो हमारे जवान हमले का उचित जवाब देते। किसी भी वीर जवान के लिए यह गर्व की बात होती है कि वह लड़ते हुए देश के लिए अपनी जान दे। लेकिन दुख की बात यह है कि उन्हें धोखे से मारा गया । वीर सैनिकों को हथियार उठाने का मौका ही नहीं दिया गया। उन पर अचानक से आत्मघाती हमला किया गया।

बताया जा रहा है कि इस हमले का जिम्मा जैशे मोहम्मद आतंकवादी संगठन ने लिया है। जो इस समय पाकिस्तान मे है। जब यह आत्मघाती हमला हुआ तो हमले के बाद वहाँ का सीन बहुत ही दर्दनाक था। धमाके की आवाज से आसपास के लोगों के कान सुन्न हो गए। धमाके के बाद वहां पर सैनिकों के लहूलुहान शव पड़े हुए थे। चारों तरफ धुँए और आग का गुमार छाया हुआ था। कुछ सेकंडो तक तो किसी को समझ ही नहीं आया कि यह क्या हो गया है। आतंकवादियों की हैवानियत यहां तक ही सीमित नहीं हुई। उन्होंने बस पर फायरिंग चालू कर दी। लेकिन भारतीय जवानों ने बड़ी मुस्तैदी के साथ उन आतंकियों का सामना किया। घायल अवस्था में भी सैनिकों का साहस कम नहीं हुआ। उन्होंने जिस वीरता के साथ उनका मुंह तोड़ जवाब दिया। आतंकियों को हार मानना पड़ा और वह वहां से जान बचा कर भाग गए। लेकिन इससे पाकिस्तान की कायरता का सबूत एक बार फिर सामने आया है।  पाकिस्तान कभी सोये हुए जवानो पर आत्मघाती हमले करवाता है। कभी छुप कर जवानो पर हमला करवाता है। वह खुद सामने आने की हिमत्त नही करता और आतंकवादियों के जरिए सैनिकों पर हमले करवाता है। इस समय जनता पाकिस्तान से अपने सैनिकों की शहादत का बदला चाहती है।  

दोस्तों आपकी इस  बारे में क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

How to reconcile party ledger in excel