It provides study objects for students such as SSC,IAS,CCC,UPSC,IPS and other government jobs. It provides latest news and motivational video which is helpful for everyone.
Sunday, 14 October 2018
What is difference between Saving A/c and Current A/c II saving v/s Current
बैंक में अकाउंट खुलवाने जा रहे हैं तो जानिए कौन सा अकाउंट आपके लिए बेहतर होगा
बैंक में अकाउंट खुलवाने जा रहे हैं तो जानिए कौन सा अकाउंट आपके लिए बेहतर होगा
दोस्तों हम सभी लोग बैंक में अपने पैसे को इसलिए जमा करते
हैं. ताकि हमें अपने पैसे पर
ब्याज मिलता रहे और हम अपने पैसे को जब चाहे इस्तेमाल कर सकें. लेकिन कई बार सही जानकारी ना होने की वजह से हम बैंक में
गलत अकाउंट खुलवा कर अनचाहा नुकसान करवा बैठते हैं. आज हम आपको इस पोस्ट में इस बात की जानकारी देंगे कि हमें किस प्रकार का
अकाउंट खुलवाना चाहिए. दोस्तों यदि आप कहीं
नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी आपके बैंक खाते में आती है और आपको अपने अकाउंट से
हर महीने पैसे निकलवाने होते हैं. लेकिन आप 1 महीने में अपने अकाउंट के
अंदर 3 से 5 के भीतर ही ट्रांजैक्शन
करते हैं तो आपके लिए सेविंग अकाउंट बेहतर होगा. क्योंकि सेविंग अकाउंट के अंदर
आपको 5 ट्रांजैक्शन तक की सुविधा
मिलती है. उसके बाद यदि आप सेविंग अकाउंट के अंदर ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको ₹20
प्रति ट्रांजैक्शन के
हिसाब से चार्ज देना होता है. यदि आपकी 1 महीने मे 5 से अधिक ट्रांसलेशन होती है
तो आप 2 सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं. यदि आपकी एक सेविंग अकाउंट के अंदर
ट्रांजैक्शन लिमिट पूरी हो चुकी है तो आप दूसरे सेविंग अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते
हैं.
जो लोग व्यवसाय करते हैं. उनके लिए करंट अकाउंट खुलवाना
लाभदायक होता है. हालांकि करंट अकाउंट के अंदर आपके द्वारा जमा की गई राशि पर आपको
कोई ब्याज नहीं मिलता है. लेकिन करंट अकाउंट के अंदर आप अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन कर
सकते हैं. इसके अंदर आपका ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगता है. जो लोग बिजनेस
करते हैं. उनको प्रतिदिन कई लोगों को पेमेंट करनी होती है और कई लोगों से पेमेंट लेनी
होती है. ऐसी स्थिति में यदि वे सेविंग अकाउंट खुलवा लेते हैं तो उनको प्रति
ट्रांजैक्शन के ऊपर चार्ज देना होगा. जिससे उनको बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है.
इसलिए यदि आप बिजनेस करते हैं तो आपके लिए करंट अकाउंट बेहतर होगा. करंट अकाउंट के
अंदर आपको यह सुविधा भी मिलती है कि आपके अकाउंट में पैसे नहीं भी है. तब भी आप
बैंक के द्वारा तय लिमिट के अंदर अपने अकाउंट से खर्च कर सकते हैं. उसके बाद आपको
वह पैसे बैंक को लौटाने होते हैं. करंट अकाउंट के अंदर आप को मिनिमम बैलेंस रखने
की कोई आवश्यकता नहीं होती है. इसमें आपके खाते में यदि कोई पैसा नहीं भी होता है
तो बैंक के द्वारा आपसे कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाता है. दोस्तों उम्मीद करता
हूं कि आपको यह समझ आ गया होगा कि आपके लिए कौन सा अकाउंट बेहतर रहेगा.
दोस्तों आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को लाइक और
शेयर जरूर करें.
Tuesday, 9 October 2018
सोनाली बेंद्रे के बाद अब ऋषि कपूर को भी घेरा इस बीमारी ने
सोनाली बेंद्रे के बाद अब ऋषि कपूर को भी घेरा इस बीमारी ने
दोस्तों अभी कुछ दिन पहले ही सोनाली बेंद्रे को कैंसर होने की खबरे आ रही थी. जिसके बाद वह इलाज के लिए न्यूयोर्क चली गई थी. उनके न्यूयॉर्क में जाने के बाद अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल होती रहती थी. जिसमें उनके चेहरे को अलग-अलग हालात में दिखाया जाता रहता है. कभी-कभी तो सोनाली बेंद्रे के सिर के बाल भी फोटो में नहीं दिखते हैं. लेकिन अब जो खबर आ रही है उसको सुनकर आप सभी लोग हैरान हो जाएंगे. जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर भी आजकल बहुत बीमार है और अपने इलाज के लिए न्यूयोर्क गए हैं.मीडिया के अनुसार ऋषि कपूर को भी कैंसर की बीमारी बताई जा रही है. इस समय वह बिल्कुल कमजोर हो चुके हैं और उनकी शक्ल बिल्कुल ही पहचान में नहीं आती है. अपनी बीमारी के कारण वह इतने कमजोर हो गए हैं कि अपनी मां के देहांत के समय भी भारत नहीं आ पाए. उनके परिवार वालों के अनुसार अभी उनका कोई टेस्ट नहीं हुआ है. इसलिए उनकी तरफ से इस बात का खुलासा पूरी तरह से नहीं हुआ है कि उन्हें कैंसर हुआ है अथवा कोई दूसरी बीमारी है. ऋषि कपूर से मिलने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी गई थी. वहाँ पर प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ में फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर भी की है. सोशल मीडीया पर उनकी फोटो देखकर लाखों लोग ऋषि कपूर की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं. दोस्तों ऋषि कपूर एक अच्छे अभिनेता हैं. जिन्होंने मेरा नाम जोकर, प्रेम ग्रन्थ, लैला मजनू ,बोल राधा बोल,चांदनी, नागिन और ना जाने कितनी सुपरहिट फिल्मों में काम करके दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. आप सभी उनकी सलामती की दुआ करें जिससे वह जल्दी ठीक हो जाए.
Sunday, 7 October 2018
Where we should open Bank Account for profit
Friday, 5 October 2018
जानिए किस बैंक में अकाउंट खुलवाने पर आपको अधिक लाभ होगा
जानिए किस बैंक में अकाउंट खुलवाने पर आपको अधिक लाभ होगा
दोस्तों हम सभी लोग अपने पैसे को बैंक में इसलिए जमा करते हैं. ताकि हमारा पैसा सुरक्षित रहे और हम जब चाहे अपने पैसे का इस्तेमाल कर सकें. यदि हम अपने पैसे को बैंक के अंदर जमा करते हैं तो हमें जमा राशि पर ब्याज मिलता रहता है. दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको यह बताएंगे कि हमें अपना खाता कहां पर खुलवाना चाहिए. जिससे हमें अधिक लाभ हो सके. आपको जब भी बैंक मे खाता खुलवाना हो तो सबसे पहले अपने घर के नजदीकी ब्रांच में जाकर खाता खुलवाने की कोशिश करें. क्योंकि यदि आपका बैंक नजदीक रहेगा तो आपको पैसे जमा करने व निकलवाने मे आसानी होगी. दूसरा आप अपने पेंडिंग चेक जल्दी से जल्दी बैंक में डिपॉजिट कर सकेंगे.यदि आप अपने चेक को जल्दी बैंक के अंदर डाल देते हैं तो चेक जल्दी क्लियर हो जाता है और आपका नियमित ब्याज चलता रहता है. कई बार कुछ लोग अपने घर अथवा ऑफिस से दूर अकाउंट खुलवा लेते हैं. ऐसी स्थिति में उनके चेक कई दिनों तक घर में पड़े रहते हैं. जिससे उनको अनचाहा नुकसान होता रहता है.तीसरा आप यदि शहर में रहते हैं और आपका घर गांव में भी है. तो आप अपने गांव के नजदीकी ब्रांच में भी खाता खुलवा सकते हैं. क्योंकि गांव के अंदर मिनिमम बैलेंस की लिमिट मात्र 1000 रूपए है. जबकि अर्ध शहरी इलाकों में 3000 और महानगरों में 5000 रूपए की लिमिट है. यदि आपके खाते में पैसे कम रहते हैं तो ऐसी स्थिति मे गांव के अंदर खाता खुलवाना आपके लिए अधिक लाभदायक होगा. क्योंकि वहां पर आपको 1000 रूपए तक किसी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा.
चौथा बैंक में खाता खुलवाते समय यह बात ध्यान में रखें की बैंक की सर्विस कैसी है. कई बार लोग बैंक की बड़ी-बड़ी शाखाओं के अंदर खाता खुलवा लेते हैं. लेकिन उस बैंक के अंदर इतनी भीड़ रहती है कि आपका पूरा दिन खराब हो जाता है. इसलिए हो सके तो किसी छोटी शाखा में खाता खुलवाएं जहां पर आपको काम करवाने में आसानी हो. अक्सर यह देखा गया है कि बैंक की छोटी शाखा में काम जल्दी हो जाता है. क्योंकि वहां पर लोगों के खाते कम होते हैं. इसलिए वहां पर अधिक भीड़ नहीं होती है. जिससे हमारा कम समय में काम हो जाता है.
दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करें. इस बारे में आपकी क्या राय कमेंट करके जरूर बताएं.
Thursday, 4 October 2018
बैंक में पैसे को फिक्स्ड डिपाजिट करवाने जा रहे हैं तो यह बातें जान ले, वरना पछताएंगे
बैंक में पैसे को फिक्स्ड डिपाजिट करवाने जा रहे हैं तो यह बातें जान ले, वरना पछताएंगे
दोस्तों हम सभी लोग बैंक में अपने पैसे इसलिए रखते हैं. ताकि हमें उस पर ब्याज मिलता रहे और हमारे पैसे सुरक्षित भी रहे. हम अपने पैसे को फिक्स डिपॉजिट मे इसलिए रखते हैं. ताकि हमें अपने पैसे पर अच्छा अमाउंट प्राप्त हो सके. लेकिन यदि फिक्स्ड अमाउंट की अवधि पूरा होने पर हमारे पैसे कम मिले तो बहुत दुःख होता है. आज हम आपको इस पोस्ट में यह बताएंगे कि आपको फिक्स डिपॉजिट करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है. यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है.दोस्तो आप जब भी बैंक में अपने पैसे को फिक्स कराने जाए तो सबसे पहले बैंक का इंटरेस्ट रेट पता करें. सभी बैंकों का अलग अलग इंटरेस्ट रेट होता है. यदि आप पोस्ट ऑफिस के अंदर जमा करते है तो वहां पर आपको सबसे अधिक इंटरेस्ट प्राप्त होता है. सभी बैंकों का एक नियम होता है यदि आपके फिक्स्ड डिपॉजिट अमाउंट पर इंटरेस्ट 10000 रूपए तक होता है तो बैंक आपसे कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं करते हैं. लेकिन यदि आपके फिक्स डिपॉजिट अमाउंट पर 10000 रूपए से अधिक का इंटरेस्ट हो जाता है तो बैंक के द्वारा आपका टीडीएस काटा लिया जाता है. इसलिए जब भी बैंक में फिक्स डिपॉजिट कराने जाएं तो अपने पैसे को इस हिसाब से डिपॉजिट करें कि आपका इंटरेस्ट 10000 से अधिक ना हो सके. हो सके तो आप पैसे को अपने अलग-अलग अकाउंट में जमा करा दे. यदि आपके घर में आपकी बीवी अथवा बच्चों के खाते हैं तो आप उनके नाम से फिक्स्ड डिपाजिट करवाएं. एक जगह इकट्ठा पैसा जमा करवाने से आपका टीडीएस काट दिया जाएगा. उसके बाद आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरनी पड़ेगी. उसमें आपको टीडीएस क्लेम करना होगा. उसके बाद आपके खाते में रिफंड आएगा. इस सारी प्रोसेस में आपको काफी समय लग जाता है. इसलिए यदि आपके पास ज्यादा रकम है तो उस पैसे को टुकड़ों में अलग-अलग खातों मे जमा करवाएं. दूसरा तरीका यह भी है कि यदि आपकी इनकम टैक्सेबल रेंज के अंदर नहीं आती हैं तो फॉर्म 15 जमा करवा दें. फॉर्म 15 जमा करवाने से भी आप टीडीएस कटवाने से बच सकते हैं.
दोस्तो जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट को लाइक और शेयर करें. यदि कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट करके जरूर पूछे हमें आपकी सहायता करने में खुशी होगी.
Wednesday, 3 October 2018
जानिए कंपनी के एंप्लाइज से किस प्रकार से काम करवाया जाता है
जानिए कंपनी के एंप्लाइज से किस प्रकार से काम करवाया जाता है
दोस्तों हम मे से बहुत से लोग अपने जीवन मे बिजनेस करने की चाह रखते हैं. बिजनेस करने के लिए हमें पैसे और टेक्निकल जानकारी की आवश्यकता होती है. लेकिन इसके अलावा हमें वर्करों को हैंडल करने की निपुणता भी आनी चाहिए. यदि आप अपने वर्करों को सही प्रकार से गाइड कर सकते हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है. इसके लिए समय-समय पर अपने वर्करों को मोटिवेशन देते रहें. मोटिवेशन देने के लिए यह जरूरी नहीं है कि आप उन्हें अपने पास बुला कर एक लंबा चौड़ा लेक्चर सुनाएं. क्योंकि आज के समय में हर कोई व्यक्ति अपने आप को ज्यादा समझदार समझता है. ऐसी स्तिथि मे यदि आप उन्हें अपने पास बुलाकर अधिक काम करने के लिए मोटीवेट करेंगे तो आप वर्करों की नजरो मे केवल हँसी का पात्र बनेंगे.आप अपनी कंपनी अथवा ऑफिस मे एक सुझाव पेटी लगाएं. जिसमें वर्करों को अपने सुझाव डालने के लिए कहे. साथ में यह भी बताएं कि यदि किसी वर्कर का सुझाव मैनेजमेंट को पसंद आता है तो उसको प्रमोशन दिया जाएगा. यदि किसी वर्कर के अच्छा काम करने से कंपनी को फायदा हो रहा है तो अपने सभी वर्करों को इक्क्ठा करके उस वर्कर की जमकर तारीफ करें और सभी के सामने उसको प्रमोशन दे. जिससे आपकी कंपनी के दूसरे वर्करो को भी अच्छा काम करने के लिए मोटिवेशन मिले.
यदि किसी समय आपके वर्कर की गलती भी होती है तो शांतिपूर्वक पहले उससे बात करें. फिर उसकी गलती होने के कारण के बारे में जाने. उसके बाद उसे उचित प्रकार से समझाएं कि इस काम को किस प्रकार ठीक ढंग से किया जा सकता है. इससे वह दोबारा गलती नहीं करेगा और उस वर्कर की नज़रों में आप के प्रति बहुत सम्मान की भावना बढ़ेगी. मुसीबत के समय में अपने वर्करों की सहायता करें. यदि आपके वर्कर को किसी समय पैसों की जरूरत होती है तो वह आपके पास एडवांस मांगने आता है. ऐसी स्थिति में यदि आप उसे एडवांस नहीं देते हैं तो वर्कर बहुत हतोत्साहित होते हैं. इसलिए बुरे वक्त में कभी भी उनका साथ ना छोड़े.ऐसा करने पर आप सभी वर्करों के प्रिय हो जाएंगे और उनसे ज्यादा उत्पादन करा सकेंगे.
दोस्तों आपको यह जानकर अच्छी लगी हो तो पोस्ट को लाइक और शेयर करें. यदि आप चाहते हैं कि इस प्रकार की पोस्ट और मिले तो आप कमेंट कर सकते हैं.
Subscribe to:
Posts (Atom)
Buy Advance Excel Course
📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...
-
📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...
-
दोस्तों पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना बहुत जरूरी है. यदि हम अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करेंगे तो हमारा पैन कार्ड रिजे...





