Friday, 23 March 2018

जानिए एफिलिएट मार्केटिंग क्या है और एफिलिएट मार्केटिंग से लाखों रुपए कैसे कमाते हैं



आज के समय में हर व्यक्ति पैसा कमाना चाहता है क्योंकि पैसा हर इंसान की जरूरत भी है और उसके जीने के लिए आवश्यक भी है.सभी लोग बहुत मेहनत करते हैं तब जाकर वह अपना जीवन यापन करते हैं. लेकिन कुछ लोग बड़ी आसानी से ही 1 दिन में लाखों रुपए कमा लेते हैं. एफिलिएट मार्केटिंग भी एक ऐसा ही व्यवसाय है जिसमें आप घर बैठकर अपने कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन की मदद से लाखों रुपए कमा सकते हैं. एफिलिएट मार्केटिंग को हम एक उदाहरण के द्वारा समझते हैं जिस प्रकार यदि एक दुकानदार को अपना सामान बेचने के लिए ग्राहकों की आवश्यकता होती है और यदि कोई व्यक्ति दुकानदार से यह कहता है कि मैं तुम्हें बहुत से ग्राहक लाकर दे सकता हूं जो तुम्हारा माल खरीदेंगे और यदि कोई भी व्यक्ति दुकानदार को ग्राहक ला कर देता है तो दुकानदार भी उस व्यक्ति को ग्राहक के बदले कमीशन देता है. उसी प्रकार हमारा एफिलिएट मार्केटिंग का बिजनेस भी होता है. इसमें भी हमें दूसरों का सामान बेचना होता है. लेकिन इसमें हमें किसी दुकानदार के पास जाने की आवश्यकता नहीं होती है. हम यह बिजनेस घर बैठकर ही ऑनलाइन कर सकते हैं.
इसके लिए हमारे पास एक ऐसी वेबसाइट या  ऐसा चैनल होना चाहिए जिससे आपके साथ बहुत सारे लोग जुड़े हैं और वे लोग आपके चैनल पर भरोसा करते हैं. जब आपके साथ बहुत सारे लोग जुड़ जाते हैं तो आप एफिलिएट मार्केटिंग प्रोग्राम में जाकर अपना अकाउंट बना लें. उसके बाद आपका अकाउंट 2 से 3 दिन के अंदर वेरीफाई हो जाता है. आजकल बहुत सी ऐसी वेबसाइट जैसे Snapdeal ,Amazon, Flipkart,अलीबाबा इत्यादि हैं जो अपने सामान को ऑनलाइन बेचती हैं. आप इन साइट्स पर जाकर इनके एफिलिएट प्रोग्राम पर अपना अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं. जब आपका अकाउंट क्रिएट हो जाता है तो इनकी साइट पर दिए गए प्रोडक्ट्स के लिंक आपको अपनी वेबसाइट पर शेयर करने होते हैं. जब लोग आपकी वेबसाइट अथवा आपके चैनल पर आते हैं तो आप उन्हें यह प्रोडक्ट खरीदने के लिए उनसे कहते हैं. यदि वे लोग उन प्रोडक्ट को खरीद लेते हैं तो आपको वेबसाइट के द्वारा अच्छा खासा कमीशन मिलता है.
जिन लोगों के पास ऐसी वेबसाइट होती हैं वे लोग घर बैठे लाखों रुपए 1 दिन में कमा लेते हैं. एफिलिएट प्रोग्राम का हिस्सेदार बनने से पहले आपको एक वेबसाइट अथवा चैनल की जरूरत होती है. ताकि आप उनके प्रोडक्ट को आसानी से बेच सकें.यदि आपको एफिलिएट प्रोग्राम  के बारे मे अधिक जानकारी चाहिए तो आप हमारे यूट्यूब चैनल ज्ञान गुरु टेक को सब्सक्राइब कर सकते हैं और अपने प्रश्नों को कमेंट करके पूछ सकते हैं या आप हमारी ज्ञान गुरु टेक की वेबसाइट पर जाकर भी जानकारी ले सकते हैं.
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके अपनी राय जरुर दे और पोस्ट को लाइक कर दें जिससे हम आपके लिए इस प्रकार की पोस्ट लाते रहें अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद आपका दिन शुभ हो.

Thursday, 22 March 2018

अगर आपने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो जानिए पैन कार्ड से जुड़ी कुछ अहम जानकारी



भारत सरकार ने सभी नागरिकों के लिए जिस प्रकार आधार कार्ड को बनवाना आवश्यक कर दिया है. यदि किसी व्यक्ति के पास आधार कार्ड नहीं होता है तो उसे सरकार के द्वारा दी गई बहुत सी सुविधाएं का लाभ नहीं मिलता है. इसी प्रकार पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य हो गया है.जिस भी नागरिक का बैंक के अंदर खाता है वहां पर उसे एक केवाईसी करवानी जरूरी हो गई है.केवाईसी करवाने के लिए उसे अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड को बैंक में लिंक करवाना अनिवार्य हो गया है.यदि जो व्यक्ति अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड को 31 मार्च तक बैंक से लिंक नहीं करवाता है तो ऐसे व्यक्ति का बैंक के द्वारा खाता बंद कर दिया जाएगा.
यदि आप बैंक के अन्दर 50 हजार रूपए एक साथ जमा करते है तो उस समय आपको बैंक मे पैन कार्ड दिखाना होता है.यदि उस समय आपके पास पैन कार्ड नही होगा तो बैंक के द्वारा आपके खाते से 2 प्रतिशत टीडीएस काट लिया जाता है. पैन कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी पैन कार्ड संबंधी सुविधा केंद्र में जाकर उसे अप्लाई कर दें. पैन कार्ड बनने की अवधि 15 से 20 दिन की होती है. जिन लोगों ने अपना पैन कार्ड बनवा रखा है वे लोग अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक जरूर करवा लें.
भारत में सभी व्यक्ति जिनकी आयु 18 साल की हो चुकी है या इससे अधिक है पैन कार्ड अप्लाई कर सकते हैं. पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के आयकर विभाग की साइट पर जाएं और वहां पर अपने पैन कार्ड का रजिस्ट्रेशन करें. उसके बाद रजिस्ट्रेशन के समय अपना आधार नंबर भरकर उसे सबमिट कर दें. यदि आपको पैन कार्ड अप्लाई करने में कोई परेशानी हो रही है तो आप नजदीकी सुविधा केंद्र पर जाकर अप्लाई करें. पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए आपको आधार कार्ड और दो पासपोर्ट फोटो की आवश्यकता होती है. इसके ऑनलाइन फीस मात्र ₹110 है. यदि आपको इस प्रकार की जानकारी और अधिक चाहिए तो आप हमें फॉलो कर सकते है.
इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ में शेयर करें ताकि उनको भी इसकी जानकारी मिलती रहे आप हमारे यूट्यूब चैनल ज्ञान गुरु टेक  को सब्सक्राइब भी कर सकते हैं. जिसमें आपको इस प्रकार की सारी जानकारी वीडियो के द्वारा समझाए गई है.अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद आपका दिन शुभ हो.

Tuesday, 20 March 2018

How to earm from News Dog ll Difference between Uc News and News Dog


This video about How to Earn News Dog and Uc News. If you want write on News dog firstly you have to create account on this site.When your acccount is verified afterthat you will be able to write on this site.If you want to any help you can contact me.

Sunday, 18 March 2018

चेक बाउंस होने पर घबराइए नहीं आपके पैसे आपको बड़ी आसानी से मिल जाएंगे

कभी-कभी हमारे साथ ऐसा होता है कि हम अपना चेक बैंक में डालते हैं. लेकिन हमारा चेक बाउंस हो जाता है. ऐसी परिस्थिति में हम अक्सर परेशान हो जाते हैं कि हमारा पैसा अब हमें नहीं मिलेगा. लेकिन ऐसी परिस्थिति में आपको घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है. क्योंकि चेक बाउंस होने पर आपका पैसा बड़ी आसानी से आपको मिल सकता है. उसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होते हैं.
1.जब कभी आपका चेक बाउंस हो जाए तो सबसे पहले आप अपने चेक पर लिखी हुई तारीख को देखें क्योंकि यदि आपके चैक पर लिखी हुई तारीख 3 महीने से अधिक पुरानी है तो ऐसी परिस्थिति में आपके चेक को बैंक रिजेक्ट कर सकता है. क्योंकि बैंक के द्वारा 3 महीने पुराने चेक को स्वीकार नहीं किया जाता है. लेकिन यदि आपके चैक पर लिखी हुई तारीख बिल्कुल सही है तो आप का चेक आप बैंक में डाल सकते हैं.
2.जब कभी आपका चेक बैंक के द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाता है तो बैंक के द्वारा आपको एक स्लिप दी जाती है. जिस पर आपका चेक रिजेक्ट होने के कारण लिखे होते हैं. कभी कभी आपके चेक पर साइन गलत होने की वजह से अथवा उस पर लिखी हुई राशि या नाम में कुछ गलती होने की वजह से अथवा अकाउंट नंबर गलत होने की वजह से भी आपका चेक बाउंस हो जाता है. ऐसी परिस्थिति में आप सबसे पहले उस व्यक्ति से बात करें जिसने आपको वह चेक दिया है. यदि वह व्यक्ति आपको दूसरा चेक दे देता है अथवा उस चेक की राशि आपको कैश दे देता तो आपको कोई कार्यवाही करने की आवश्यकता नहीं है.लेकिन यदि आपका देनदार आपको पैसा नहीं देता है तो आप उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं.
3.चेक बाउंस का केस सेक्शन 138 के अंतर्गत होता है जब कभी आप को कानूनी कार्रवाई करनी हो तो आपको उस चेक और आपने उस चेक के लिए जो कार्य किया है. उसके बिल अथवा उसकी सूची और बैंक के द्वारा जारी की गई स्लिप जिसमें उसके रिजेक्ट होने के कारणों के बारे में लिखा है उसे वकील के पास लेकर जाना है. यदि देनदार जानबूझकर आपको परेशान कर रहा है तो आपको जरूर न्याय मिलेगा. इस प्रकार के केस सिविल कोर्ट के अंदर चलते हैं. जब कभी आप का केस का फैसला सुनाया जाता है तो आपको चेक की राशि के साथ उसका ब्याज भी मिलता है और देनदार को 2 साल की सजा भी हो सकती है. इसलिए जब कभी आपका चेक बाउंस हो तो आप बिल्कुल भी न घबराए. पहले देनदार से बात करें उसके बाद आप कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं. सेक्शन 138 ग्राहक की सुविधा के लिए बनाया गया है. इसमें आपका पैसा पूरा रिकवर हो जाता है.
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो और आपको इस प्रकार की जानकारी और चाहिए तो आप हमारे चैनल ज्ञान गुरु टेक को यू टयूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं और पोस्ट को लाइक जरूर कर दें. जिससे हम आपको इस प्रकार की जानकारी देते रहें. अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद आपका दिन शुभ हो.

Saturday, 17 March 2018

99 rs. के Domain से लाखोँ रूपए कैसे कमाते है


जब भी हमें कभी कोई वेबसाइट बनानी होती है तो हमें उसके लिए डोमेन की आवश्यकता होती है.क्योंकि जब तक हम अपनी वेबसाइट के लिए डोमेन नहीं खरीदते हैं. हमारी वेबसाइट गूगल सर्च में जल्दी से नहीं आती है और हमारी वेबसाइट गूगल एडसेंस भी नहीं जोड़ पाते हैं.इसलिए डोमेन खरीदना अनिवार्य हो गया है. जब हम कोई वेबसाइट बनाते हैं तो हमें डोमेन खरीदने के लिए उस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होता है जहाँ से डोमिन मिलता है. रजिस्ट्रेशन करने के बाद हम डोमेन की कीमत अदा करके अपनी इच्छा अनुसार डोमेन खरीद सकते हैं. बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो डोमेन खरीदने और बेचने का व्यवसाय करते हैं. ऐसे लोग कुछ चुनिंदा डोमेन खरीद कर रखते हैं. जब कोई व्यक्ति डोमेन खरीदने के लिए वेबसाइट पर सर्च करता है तो उसे दिखता है कि यह डोमेन पहले से ही किसी ने खरीद रखा है. 

अब यदि उसे उस डोमिन की आवश्यकता है तो उसे डोमिन के मालिक से बात करनी पड़ेगी. इसके लिए वह उस डोमेन की ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेजेगा कि वह डोमेन को खरीदना चाहता है. जब डोमेन का मालिक उस रिक्वेस्ट को देखता है तो वह उसे बताता है कि उसे उस डोमेन का कितना मूल्य चाहिए. ऐसी परिस्थिति में डोमिन का मालिक अपनी इच्छा अनुसार कितना भी मूल्य मांग सकता है. इस प्रकार कई लोग सस्ते से सस्ते डोमेन को लाखों रुपए में बेच कर अच्छा पैसा कमाते हैं. 

यदि आप किसी डोमिन को खरीदते हैं तो खरीदने के बाद आपको उसे ऑनलाइन बेचने के लिए नीलामी के लिए रजिस्टर करना होता है.नीलामी के लिए रजिस्टर करने की फीस 250 से 300 रूपए के बीच में होती है.इसके बाद आपका डोमेन यदि कोई सर्च करता है तो वह उसको वहां पर पहले से ही बुक हुआ दिखाई देगा और उसे उस डोमेन का प्राइस भी दिखाई देगा. यदि वह उससे अधिक प्राइस पर बोली लगाता है तो आप अपना डोमेन उसे बेच सकते हैं अन्यथा यदि आप चाहते हैं कि और अधिक कीमत आपको डोमिन की मिले तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. जब आपको आपकी इच्छा अनुसार अच्छी कीमत मिल जाए तो आप अपने डोमेन को बेच सकते हैं. अगर आपको इस प्रकार की जानकारी और अधिक चाहिए तो आप हमारे चैनल ज्ञान गुरु टेक को सब्सक्राइब कर सकते हैं और इस पोस्ट को लाइक जरूर कर दें ताकि हम आपको जानकरी देते रहे
 

Tuesday, 13 March 2018

जानिए RD अकाउंट में पैसा जमा करके करके आप दुगना लाभ पा सकते हैं


RD अकाउंट को हम RECCURING DEPOSIT भी कहते है. क्योंकि इसमें हम अपनी इच्छानुसार पैसा और समय सीमा तय करते है. RD अकाउंट में हमें एक निश्चित समय तक पैसा जमा करवाना होता है और यह मासिक क़िस्त हर महीने देनी होती है. जब RD अकाउंट की अविधि पूरी हो जाती है तो हमें काफी अच्छी राशि मिलती है. RD अकाउंट सेविंग अकाउंट की तुलना में ज्यादा लाभ देता है क्योंकि इसमें मिलने वाले ब्याज की दर सेविंग अकाउंट की ब्याज दर से अधिक होती है. परन्तु इसमें यह ध्यान रखना होता है कि हमें RD अकाउंट की तय किस्त हर महीने समय पर देनी होती है. यदि हम किसी महीने किस्त नहीं दे पाते तो हमारा अकाउंट बंद नही हो जाएगा परंतु हमें मिलने वाला ब्याज कुछ कम हो जाएगा. इसलिए हम जो भी समय सीमा तय करते हैं उसके अनुसार ही हमें अपनी किस्त समय पर देनी होती है.

बच्चों की एजुकेशन, शादी या किसी अन्य मकसद से हम यह अकाउंट खोलते हैं तो बाद में हमें बहुत लाभ होता है. उदाहरण के तौर पर यदि हम सेविंग अकाउंट में ₹7000 महीना 5 साल तक जमा करते हैं तो हमें कुल 4.65 लाख रुपए मिलते हैं. जबकि हम ₹7000 महीना RD अकाउंट में जमा करते हैं तो हमें भी 5.50 लाख रूपए मिलते हैं. क्योंकि RD अकाउंट मे हमे पैसा चक्रविधि ब्याज दर से मिलता है. यदि आपने अभी तक RD अकाउंट नहीं खुलवाया है तो इसे तुरंत खुलवा लें. यह आपको सेविंग अकाउंट की तुलना मे ज्यादा लाभ देगा.

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने सभी दोस्तों के साथ में शेयर करें और पोस्ट को लाइक जरूर कर दें.

Saturday, 10 March 2018

अगर आप बैंक में FD करवाने जा रहे हैं तो एक बार इस विडियो को जरूर देख लें


आज आज के समय में हमें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कदम कदम पर पैसे की जरूरत पड़ती है और इस महंगाई के समय में पैसा कमाना सबसे मुश्किल काम है. आदमी बड़ी मुश्किल से अपने लिए पैसा कमाता है और उस पैसे से अपना घर चलाता है. उसके बाद बच्चों की एजुकेशन के ऊपर खर्च होता है. घर के दूसरे खर्चों पर भी ध्यान देना पड़ता है. इतना सब करने के बाद पैसे को बचाना उससे भी ज्यादा कठिन काम होता है.जब आदमी अपने पैसे को बैंक में जमा करता है तो हर आदमी यह सोचता है कि बैंक में जमा करने पर बैंक उसे कुछ ब्याज देगा. लेकिन जब उस आदमी को पता चले कि उसने जो पैसा बैंक में जमा किया है. उसके ऊपर बैंक ने जो उसे ब्याज दिया है उस ब्याज पर बैंक ने TDS काट लिया है और उसका पैसा उसे टीडीएस काटकर दिया जा रहा है तो उसे बड़ा दुख होता है. 

TDS गवर्नमेंट की तरफ से लिया जाने वाला एक प्रकार का टैक्स है जो कि हमारे इनकम पर ही काट लिया जाता है. यानी कि हमें जहां से भी इनकम मिलती है या कहीं से कोई आमदनी होती है.वहां पर हमारा टीडीएस काट लिया जाता है. बैंक के द्वारा जो हमें ब्याज मिलता है यदि उस ब्याज की रकम 10000 रूपए तक होती है अथवा ₹10000 से 1 रूपए भी अधिक हो जाती है तो बैंक पूरे ब्याज पर टीडीएस काटकर हमें हमारी रकम वापस करता है. जब हमें हमारा पैसा टीडीएस काटकर मिलता है तो हमें बहुत दुख होता है. अगर हमारी इनकम इतनी नहीं है कि हम सरकार को कर देने के लायक नहीं है और हमारे पैसे से जबरदस्ती टैक्स काट लिया जाता है तो आपकी इसी समस्या को हमने इस वीडियो में समझाया है कि आप किस प्रकार अपने पैसे को एक जगह इकट्ठा जमा ना करवा कर अलग अलग खातों में जमा करवाएं जिससे आपको मिलने वाला ब्याज 10000 रूपए से कम होगा और आपका टीडीएस नहीं कटेगा अथवा आप बैंक में फार्म 15 जमा करवा दें जिसका मतलब है कि आप गवर्नमेंट को कर देने योग्य नहीं है. आपका टीडीएस ना काटा जाए इस फार्म के जमा करवाने से बैंक को यह पता चल जाता है कि आपकी आय इतनी नहीं है कि आप सरकार को कर दे सकें. 

जो लोग इस फार्म को FD करवाते समय बैंक में जमा करवा देते हैं. उन लोगों से बैंक टीडीएस नहीं लेता है. लेकिन आपको यह ध्यान रखना है कि आप सरकार को समय-समय पर अपनी इनकम का विवरण आईटीआर के द्वारा देते रहें. जिससे सरकार को यह पता चले कि आपकी आय क्या है या फिर आप अपने पैसे को अपने बच्चों अथवा पत्नी के खातों में अलग अलग जमा करवाएं जिससे आपका ब्याज इतना अधिक नहीं होगा कि आप टीडीएस की रेंज में आ जाएं. यदि आप की इनकम टैक्सेबल रेंज के अंदर नहीं आती है तो फार्म 15 के द्वारा आप अपने खाते में पैसा जमा करवाने पर आप का टीडीएस नहीं काटा जाएगा. दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें वह अपने सभी दोस्तों को इसके बारे में जानकारी दें

Buy Advance Excel Course

📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...