Wednesday, 29 August 2018

बिहार में 8 लड़को ने स्कूली छात्रा के साथ की दरिंदगी

BIHAR RAPE CASE,bihar rape statistics 2018,bihar rape statistics

बिहार में 8 लड़को ने स्कूली छात्रा के साथ की दरिंदगी

देश में नाबालिग यौन शोषण और सामूहिक हत्याकांड की वारदाते बढ़ती ही जा रही है. एक के बाद एक कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बिहार के सहरसा गाँव में बताया जा रहा है. जिसमें 8 युवक एक स्कूली छात्रा के साथ दरिंदगी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कूली छात्रा को स्कूल जाते समय 8 युवकों के द्वारा घेर लिया जाता है. उन युवकों में से एक युवक उस लड़की का दुपट्टा खींच रहा है. दूसरा युवक उसको पीछे से दबोच रहा है. अन्य सभी युवक मिलकर लड़की को परेशान कर रहे हैं. उनमें से एक युवक वीडियो बना रहा है. लड़की जोर-जोर से चिल्ला कर उनसे दया की भीख मांग रही है. लेकिन वह दरिंदे उस लड़की पर बिल्कुल भी दया नहीं कर रहे हैं और जबरन उसके साथ बदतमीजी कर रहे हैं. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ तो लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा. इसके बाद जब यह वीडियो मीडिया में सामने आया तो पुलिस और प्रशासन की नींद खुली. पुलिस अपने आप को बचाने के लिए उन युवकों की तलाश में लग गई. जब पुलिस ने सख्ती से छानबीन की तो पुलिस के हाथ उनमें से दो युवक लग गए. उसके बाद पुलिस उन युवकों से बाकी लड़कों की पूछताछ कर रही है. जल्द ही बाकी सभी युवक भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

लेकिन इस घटना से पुलिस और प्रशासन पर एक सवाल खड़ा होता है. क्या बिहार में इसी प्रकार से लड़कियों के साथ वारदातें होती रहेंगी.अभी हाल ही में कुछ दिन पहले बिहार के जहानाबाद में भी कुछ बदमाश एक लड़की के साथ दरिंदगी करते हुए वीडियो मे दिख रहे थे. उनका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की. आखिर बिहार पुलिस और प्रशासन क्या कर रहा है. पुलिस और प्रशासन की इस लापरवाही के कारण ही अपराधियों के मन में पुलिस के प्रति बिल्कुल भी डर नहीं रहा है. इसलिए खुलेआम इस प्रकार के अपराध हो रहे हैं.

दोस्तों आपके अनुसार ऐसे अपराधों को रोकने के लिए प्रशासन को क्या कदम उठाने चाहिए. कमेंट करके जरूर बताएं.

No comments:

Post a Comment

Buy Advance Excel Course

📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...