Monday 30 July 2018

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

delhi mein yamuna ka star badha,yamuna water level in delhi,yamuna river water level in delhi,yamuna river water level in delhi today
yamuna river

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर इतना बढ़ गया है कि अब सरकार ने यमुना नदी के किनारे बसे हुए लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कह दिया है.यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बचाव एवं राहत कार्य कैंप लगा दिए हैं. यमुना नदी में अत्यधिक पानी की स्थिति को देखते हुए वहां पर यातायात को बंद कर दिया गया है.
yamuna river,delhi mein yamuna ka star badha,yamuna water dispute
yamuna water dispute
बारिश के कारण अक्सर यमुना नदी में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. सरकार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए कार्य कर रही है. सारी स्थिति का जायजा खुद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कर रहे हैं. यमुना नदी 205.5 मीटर पर बह रही है जबकि खतरे का निशान 204.5 मीटर  था. सरकार ने सभी लोगों से अपील की है कि वह जल्दी से जल्दी सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. क्योंकि यमुना नदी में किसी भी समय बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. जिससे लोगों की जान माल को हानि पहुंच सकती है. फिलहाल दिल्ली सरकार यमुना नदी पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होगी तो जल्द से जल्द बचाव एवं राहत कार्य किया जाएगा.

No comments:

Post a Comment

How to reconcile party ledger in excel