Thursday, 24 May 2018

मध्य प्रदेश में पति-पत्नी का रिश्ता हुआ शर्मसार,पति ने कर डाला ऐसा घटिया काम

husband and wife case in m.p
मध्यप्रदेश के नीमच गांव से दिल को दहला देने वाली खबर आ रही है. इस गांव के अंदर एक महिला के पति ने उसकी नाक काट दी है. पीड़ित महिला अस्पताल के बिस्तर पर दर्द से कराह रही है.बता दें इस महिला का पति शराब पीने का आदी था.उसे अपनी पत्नी के ऊपर किसी गैर मर्द के साथ संबंध बनाने का शक था.वह अक्सर महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था.पति के अत्याचारों से तंग होकर महिला ने पुलिस थाने में शिकायत भी की थी. लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई. जब पीड़ित महिला की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो वह दुखी होकर घर वापस चली गई.22 मई दोपहर 2 बजे महिला घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी.उसका पति शराब के नशे में बाहर से आया और पत्नी को बालों से खींचकर घर के अंदर कमरे में ले गया.इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद करके अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटा.उसने महिला को पीट पीट कर अधमरा कर दिया.उसके अत्याचार की सीमा यहां तक ही सीमित नहीं रही उसने तेज धारदार चाकू से पत्नी के नाक पर वार किया. जिससे पत्नी की नाक कट गई और बुरी तरह से खून की धार बहने लगी.महिला के चिल्लाने पर पड़ोस के लोगो ने उसे अस्पताल मे भर्ती करवाया.
फिलहाल महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.लेकिन इस घटना से एक बात तो साबित हो जाती है कि शक की वजह से पति पत्नी का रिश्ता भी शर्मसार हो जाता है.

आप इस पोस्ट को अधिक से अधिक लाइक और शेयर करे ताकि इस ऐसे अत्याचार कम हो सके.कमेंट करके जरूर अपनी राय दें कि इस प्रकार की घटना दोबारा न हो इसके लिए समाज को क्या करना चाहिए.   


.

No comments:

Post a Comment

Buy Advance Excel Course

📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...