Friday, 28 December 2018

INCOME TAX DEDUCTION ON SAVING ACCOUNT INTEREST UNDER SECTION 80TTA


अपने बैंक अकाउंट मे रखे पैसे को अधिक सुरक्षित रखना चाहते हैं तो अपनाएं ये 4 उपाय

account security,online account for security bank,online hackers,fraud call,fake call,net banking security,e wallet security

अपने बैंक अकाउंट मे रखे पैसे को अधिक सुरक्षित रखना चाहते हैं तो अपनाएं ये 4 उपाय


दोस्तों आज के डिजिटल समय में सभी लोग नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड जैसी सुविधाओं का बहुत उपयोग करते हैं। डिजिटल समय के इस दौर मे हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि हम उन बातों का ध्यान में नही रखेंगे तो हमें बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज हम आपको इस पोस्ट में चार ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जिनका उपयोग करके आप अपने अकाउंट में रखे पैसे को और अधिक सुरक्षित बना सकते हैं।  

1        पब्लिक वाईफाई का उपयोग न करे- आजकल सभी लोग मोबाइल में नेट बैंकिंग और ई वालेट  जैसी सुविधाओं का बहुत उपयोग करते हैं। लोग इन सुविधाओं का कहीं पर भी इस्तेमाल करने लगते हैं। जब हम बाहर जाते हैं तो कभी कभी हमें ओपन पब्लिक वाईफाई दिखता है। फ्री वाईफाई देखकर हम उसे अपने मोबाइल कनेक्ट कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत घातक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि जब हम अपने मोबाइल में पब्लिक वाईफाई को कनेक्ट करते हैं। तो  उस समय हम जो भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हैं। हमारा यूजर आईडी और पासवर्ड पब्लिक वाईफाई के द्वारा किसी दूसरे के पास चला जाता है।  

2         अपने अकाउंट की जानकारी दूसरों के साथ शेयर ना करें- आजकल कुछ हैकर आपको बैंक कर्मचारी बताकर आपके मोबाइल पर फोन करते हैं और आपसे आपके अकाउंट की जानकारी पूछते हैं। कभी भी ऐसे लोगों को अपने अकाउंट से संबंधित जानकारी जैसे अकाउंट नंबर, डेबिट कार्ड नंबर, ओटीपी इत्यादि ना बताएं। यदि आप उन्हे पर्सनल जानकारी देते हैं तो आप अपने अकाउंट को हैक करने के खुद जिम्मेदार होंगे। क्योंकि कुछ हैकर आप से जानकारी पूछ कर आपके अकाउंट को हैक करके आपका सारा पैसा निकाल लेते हैं।  

3         मोबाइल और कंप्यूटर में एंटीवायरस का उपयोग करें- हम जब भी कभी अपने मोबाइल में नेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं तो हमें एंटीवायरस का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि हमारे मोबाइल के अंदर कुछ ऐसे हिडन ऐप्स होते हैं जो हमारी पर्सनल जानकारी को लीक कर देते हैं।  एंटीवायरस का उपयोग करना बहुत लाभदायक होता है। क्योंकि एंटीवायरस हमें ऐसे सभी खतरों से बचाता है।

4         डेबिट कार्ड पिन को शेयर ना करें- जब हमें एटीएम से पैसे विड्रोल करने होते हैं तो ऐसी स्थिति में एटीएम के अंदर हम अपना पिन नंबर डालकर पैसे निकालते हैं। एटीएम से पैसे निकलवाते समय हमे  यह ध्यान रखना होता है कि हम कैमरे के सामने एटीएम पिन ना डालें। क्योंकि कुछ शरारती तत्व कैमरे में हुए रिकॉर्डिंग के जरिए हमारे डेबिट कार्ड नंबर और पिन को हैक करके हमारा सारा पैसा निकाल सकते हैं। इसलिए हमेशा पैसे निकलवाते समय यह ध्यान रखें कि आपको अपना पिन नंबर कैमरे से बचाकर डालना है। 

    जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट को लाइक और शेयर करें।

Thursday, 27 December 2018

जानिए आपके सेविंग अकाउंट में कितने रुपए तक का ब्याज आयकर मुक्त माना गया है


section 80tta of income tax act in hindi,80tta,income tax deduction under 80tta,tax deduction,deduction under section 80tta of income tax act

जानिए आपके सेविंग अकाउंट में कितने रुपए तक का ब्याज आयकर मुक्त माना गया है

दोस्तों आज के डिजिटल समय में हम सभी लोगों का बैंक में सेविंग अकाउंट होता है। सेविंग अकाउंट के अंदर हम अपने पैसे को सुरक्षित महसूस करते हैं। लेकिन आपको यह जानना भी जरूरी होता है कि आपके सेविंग अकाउंट के ब्याज की कितनी राशि तक आपको आयकर मे छूट मिलती हैं। यदि आप इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं तो आपको अपने सेविंग अकाउंट के ब्याज को भी इनकम टैक्स रिटर्न में दिखाना आवश्यक होता है। क्योंकि सरकार के अनुसार यह भी आपकी आय मानी जाती है।   

जब आप आयकर रिटर्न भरते हैं तो आपको इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेस के कॉलम में अपने सेविंग अकाउंट का ब्याज भी दिखाना होता है। जिससे आयकर रिटर्न मे आपकी इनकम बढ़ जाती है। लेकिन इसमे एक फ़ायदे की बात यह है कि यदि आपके अकाउंट में 10000 रुपए  तक का इंटरेस्ट बनता है तो आप इसे धारा 80TTA में दिखा कर छूट प्राप्त कर सकते है। यदि आप एक व्यक्ति अथवा हिंदू अविभाजित फैमिली हैं तो आपके लिए यह छूट मान्य है।  

लेकिन यदि आप एक कंपनी अथवा एनजीओ चलाते हैं तो आप इस इंटरेस्ट पर छूट प्राप्त नहीं कर सकते हैं। दूसरा यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट अथवा रिक्वायरिंग डिपॉजिट पर 10000 रुपए का इंटरेस्ट प्राप्त करते हैं तो वह भी आप छूट मे नहीं ले सकते हैं।  



Tuesday, 25 December 2018

How much money should deposit in Bank Account


जानिए आप बैंक अकाउंट में कितने रुपए तक जमा करवा सकते हैं


deposit,bank account,इनकम टैक्स नोटिस,money deposit in bank account,save money bank deposit

जानिए आप बैंक अकाउंट में कितने रुपए तक जमा करवा सकते हैं

दोस्तों आज के समय में हम सभी व्यक्तियों का बैंक अकाउंट होता है। बैंक अकाउंट के अंदर हम अपने पैसे की सेविंग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हमें बैंक के अंदर एक साल के अंदर कितने पैसे  जमा करने व निकलवाने चाहिए। अन्यथा हमें इनकम टैक्स के द्वारा नोटिस भेजा जा सकता है। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आपको बैंक खाते मे 1 साल के अंदर कितने पैसे जमा करवाने चाहिए। जिससे आप इनकम टैक्स की पेनल्टी से बच सकें। 

दोस्तों यदि आपका बैंक में खाता है तो आपको 1 साल के अंदर 10 लाख रुपए से अधिक जमा करवाने व निकलवाने नहीं चाहिए। क्योंकि जब आप बैंक खाते मे 1 साल के अंदर 10 लाख रुपए से अधिक जमा करते हैं। तो बैंक के द्वारा आयकर बिभाग को सूचित किया जाता है। जो लोग अपने खाते में 1 साल के अंदर 10 लाख से अधिक जमा करवाते हैं। उन सभी ग्राहको के खातों की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भेजी जाती है। ऐसी अवस्था में इनकम टैक्स विभाग आपको नोटिस भेजकर इस रकम के बारे में पूछ सकता है कि आपके पास यह कहां से आई है। यदि आपके पास इस रकम के स्त्रोत की जानकारी नहीं होगी तो इनकम टैक्स विभाग आपको पेनल्टी भी लगा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बैंक खाते मे 1 साल के अंदर इतना अधिक जमा न करवाए। यदि आप 10 लाख से अधिक जमा करवाते हैं। तो इस राशि की जानकारी अपने पास रखें कि आपके पास यह राशि कहां से आई है।

यदि आप 10 लाख से अधिक निकलवा भी रहे हैं। उस पैसे को कहा खर्च कर रहे हैं। यह सारी जानकारी आपके पास होनी चाहिए ताकि आप आयकर विभाग के नोटिस का जवाब दे सकें। जानकारी अच्छी लगी हो तो लाइक जरूर करें।

Monday, 24 December 2018

How to find Mobile II मोबाइल खो जाने पर कैसे खोजते है


दोस्तों इस विडियो मे यह बताया गया है कि यदि आपका मोबाइल कही गुम हो जाता है तो उसे कैसे find करते है .

Sunday, 23 December 2018

You should do complete these important works before ending of 31 December 2018


THIS VIDEO IS IMPORTANT TO EVERY PERSON. You should do complete these important works before ending of 31 December 2018 . 1.ITR FILE BEFOR END 31 DECEMBER 2018 2.CHANGE MEGNATIC DEBIT OR CREDIT CARDS AND RECEIVE NEW EMV CARDS. 3.MOBILE NO. LINK TO BANK ACCOUNT

Buy Advance Excel Course

📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...