Sunday, 30 September 2018

How to get Double interest on Saving Account


दोस्तों इस वीडियो में मैंने यह बताया है कि आप किस प्रकार से अपने बचत खाते के अंदर डबल ब्याज पा सकते हैं. यदि आप अपने खाते के अंदर डबल ब्याज पाना चाहते हैं तो आपको बैंक के अंदर जाकर फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपॉजिट सर्विस को एक्टिवेट करवाना होता है. इस सर्विस को एक्टिवेट करवाने के बाद आपको फिक्स डिपाजिट इंटरेस्ट रेट के हिसाब से ब्याज मिलने लगता है. दोस्तों वीडियो अच्छा लगा हो तो वीडियो को लाइक और शेयर जरूर करें. आपको इस प्रकार की वीडियो मिलते रहे इसके लिए इस चैनल को अभी सबस्क्राइब करें.

Saturday, 29 September 2018

बैंक में सेविंग अकाउंट के अंदर ज्यादा ब्याज पाना चाहते हैं तो जाने यह बातें

SAVING ACCOUNT,recurring deposit account,flexi fixed deposit,fixed deposit

बैंक में सेविंग अकाउंट के अंदर ज्यादा ब्याज पाना चाहते हैं तो जाने यह बातें

दोस्तों आज के समय में सभी लोग अपना पैसा बैंक में रखते हैं. क्योंकि बैंक के अंदर पैसा सुरक्षित रहता है और हमें उस पर ब्याज भी मिलता रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें सेविंग अकाउंट में कुल 4 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है. यदि हम चाहें तो बैंक के द्वारा जारी की गई कुछ सर्विस को लेकर अधिक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं. आज हम आपको उन बैंकिंग सर्विस के बारे में बताएंगे जिनसे आप अधिक ब्याज पा सकते हैं.

1.आरडी अकाउंट- यदि आपका बैंक में सेविंग अकाउंट है तो आपको उसी बैंक के अंदर एक RD अकाउंट भी खुलवाना चाहिए. जब आपका पैसा सेविंग अकाउंट में पैसा आता है तो उस पैसे में से आपके द्वारा तय की गई राशि ऑटोमेटिक आपके RD अकाउंट में चली जाती है. यदि आपका बैंक सेविंग अकाउंट पर 4 प्रतिशत ब्याज दे रहा है और आरडी अकाउंट पर 7 प्रतिशत ब्याज दे रहा है. तो जो राशि आपके आरडी अकाउंट में जाती है वहां पर आपको 7 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलने लगता है. आरडी अकाउंट की सबसे अच्छी खासियत यह  है कि आप इसे 100 रुपए से अधिकतम कितने भी रुपए तक खुलवा सकते हैं. आपके सेविंग अकाउंट में आने वाले पैसे में से कुछ पैसा आरडी अकाउंट में हर महीने ट्रांसफर होता रहेगा और आपको अधिक ब्याज भी मिलता रहेगा. ऐसा करने से आप आरडी के पूरा होने पर अच्छा खासा अमाउंट जमा कर लेते हैं.

2.फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपॉजिट- यह सर्विस भी आरडी अकाउंट की तरह होती है. इसमें भी आपको बैंक में जाकर एप्लीकेशन देनी होती है कि आप इस सर्विस को लेना चाहता है. इसको लेने के बाद में आपके द्वारा तय की गई राशि से अधिक पैसा होने पर आपका सारा पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट में चला जाता है. फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपॉजिट लिमिट हर बैंक की अलग अलग होती है. यदि आपके बैंक में 10000 रूपए की लिमिट है और आपने इस सर्विस को लिया है. तो जब तक आपके सेविंग अकाउंट में 15000 या 20000 हो जाते हैं. तो आपके 5000 अथवा 10000 रूपए फिक्स्ड डिपाजिट में चले जाते हैं और आपको फिक्स्ड डिपॉजिट के हिसाब से ब्याज मिलने लगता है. केवल 10000 रूपए पर सेविंग अकाउंट के हिसाब से ब्याज मिलता है.

3.फिक्स्ड डिपॉजिट- आप अपने पैसे को बैंक में फिक्स डिपॉजिट में रखकर भी ज्यादा ब्याज पा सकते हैं. यदि आपका बैंक फिक्स डिपॉजिट पर अधिक ब्याज दे रहा है तो आप आपने पैसे को फिक्स करके अधिक ब्याज आ सकते हैं.

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट को लाइक और शेयर कर दे. यदि कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट कर सकते हैं.

Thursday, 27 September 2018

बिग बॉस 12 के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने कहा अनूप जलोटा संभालो अपना लोटा

rakhi sawant bigg boss 12 interview images,interview of bigg boss 12,rakhi sawant statment about anoapjalota biggboss 12 seasion
SOURCE-dbvideos.bhaskar.com

बिग बॉस 12 के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने कहा अनूप जलोटा संभालो अपना लोटा

बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत बेबाक अंदाज के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती है. वह अक्सर ऐसा कुछ ना कुछ करती रहती हैं. जिससे कि मीडिया में उनकी चर्चा होने लगती है. इस बार भी उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अनूप जलोटा के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है. जिसके कारण उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. उन्होंने बिग बॉस 12 में जाने वाले अनूप जलोटा के लिए कहा कि अनूप जलोटा अब बूढ़े हो चुके हैं और वह बिग बॉस 12 में जा रहे हैं. बिग बॉस 12 में अक्सर जवान लड़के लड़कियां जाते हैं. यदि अनूप जलोटा वहां पर जाएंगे तो केवल उनका लोटा ही बचेगा.

राखी सावंत ने यह भी कहा कि अनूप जलोटा एक गजल गायक हैं और पता नहीं उनके अंदर इतना जोश कहां से आ गया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ में बिग बॉस 12 के अंदर जा रहे हैं. जबकि बिग बॉस 12 के अंदर जाने वाले सभी लड़के लड़कियां आपस में कांड करते हैं. यदि अनूप जलोटा भी बिग बॉस 12 में जाएंगे तो वह लड़के उनका ही कांड कर देंगे. ऐसे शब्दों का किसी भी शख्सियत के लिए इस्तेमाल करना बहुत ही शर्मनाक है. जिस समय बिग बॉस 12 का प्रमोशन इंटरव्यू चल रहा था. राखी सावंत बड़े ही बोल्ड ड्रेस में फोटोशूट करवा रही थी. उनके इस इंटरव्यू को देख कर वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान थे. जिस समय राखी फोटो शूट करवा रही थी मीडिया के सभी लोग  राखी सावंत को अपनी ओर इशारा कर रहे थे ताकि वह राखी का बोल्ड फोटो खींच सके. फोटोशूट के दौरान राखी ने एक रिपोर्टर से यह भी कहा कि तुम थोड़ा दूर हट कर बात करो. क्या तुम भी मेरा कांड करना चाहते हो. यह सुनकर वहां पर मौजूद मीडिया पत्रकार बुरी तरह से हंसने लगे. मीडिया की मानें तो इस प्रकार की बेबाक बातों और बोल्ड सीन शूट कराने का मकसद केवल पब्लिसिटी पाना है. क्योंकि एक अच्छे कलाकार को केवल उसकी एक्टिंग से ही लोग जानते हैं. अच्छा कलाकार हमेशा अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों मे बसता है.

दोस्तों राखी सावंत की ऐसी बेबाक बातों के लिए क्या कहना चाहेंगे. क्या राखी सावंत का ऐसा करना सही है कमेंट करके जरूर बतायें. 

Wednesday, 26 September 2018

आप नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें

internet banking mistake,online frauds in banking,internet banking mistake

आप नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें

आज के डिजिटल समय में अधिकतर लोग नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड जैसी सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं. यह सुविधाएं हमारे लिए बहुत लाभकारी है. क्योंकि इससे हमारा समय बचता है. जब कभी हमें पैसे की जरूरत होती है तो हमें बैंक जाने की भी आवश्यकता नहीं होती है. हम किसी भी एटीएम में जाकर पैसे निकाल सकते हैं. यदि हमें किसी बिल की पेमेंट करनी होती है तो हम ऑनलाइन नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके बड़ी आसानी से कर लेते हैं. लेकिन इन सभी सुविधाओं का उपयोग करने वालों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है. जरा सी भी लापरवाही से हम अपने बैंक अकाउंट में रखे पैसों से हाथ धो सकते हैं. इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको उन कारणों के बारे में बताऊंगा.  

आप जब कभी किसी वेबसाइट पर ऑनलाइन पेमेंट कर रहे होते हैं. तो उस समय आपको अपनी बैंक आईडी से लॉगइन होना होता है. जब आप बैंक आईडी से लॉग-इन होते हैं तो वहां पर सेव पासवर्ड ओर नेवर का ऑप्शन आता है. यदि वहां पर आप सेव पासवर्ड पर क्लिक कर देते हैं तो आपका पासवर्ड उस वेबसाइट पर हमेशा के लिए सेव हो जाता है. ऐसी स्थिति में जब कोई दूसरा व्यक्ति उस कंप्यूटर पर बैठता है और वह आपकी साइट पर लॉगइन करता है. तो आपकी बैंक आईडी अपने आप लॉगइन हो जाती है. ऐसी कंडीशन में यदि वह व्यक्ति इंटरनेट की जानकारी रखता है तो वह आपके अकाउंट को हैक कर सकता है. इसलिए कभी भी सेव पासवर्ड पर क्लिक ना करें.

दूसरा आप अपने डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड को किसी भी दूसरे व्यक्ति के हाथ में ना दें. क्योंकि डेबिट कार्ड के ऊपर लिखे नंबरों को यदि कोई नोट कर के रख लेता है. तो वह कभी भी आपके बैंक अकाउंट को हैक कर सकता है.

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट पर लाइक और शेयर कर दो ताकि हम आपके लिए ऐसी रोचक जानकारी लाते रहे.

आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने किया बड़ा फैसला

supreme court decision on aadhar card in hindi,supreme court decision on aadhar

आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने किया बड़ा फैसला

आधार कार्ड की संवैधानिक वैधता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में आज एक बड़ा फैसला लिया है. सुप्रीम कोर्ट की पाँच जजों की पीठ ने फैसला देते हुए कहा है कि आधार कार्ड को स्कूल और मोबाइल नंबर लेने के लिए आवश्यक नहीं रखा जाएगा. अक्सर जब कभी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में एडमिशन करवाने के लिए जाते हैं तो वहां पर उनका आधार कार्ड मांगा जाता है.लेकिन आपको UGC ,CBSE, NEET लिए आधार को देना अनिवार्य नहीं है.

लेकिन आधार कार्ड की संवेदनशीलता को धयान मे रखते हुए इसे पैन कार्ड से लिंक करना जरूरी बताया है. अब यदि आप बैंक में अपना खाता खुलवाने जाते हैं तो वहां पर आपको आधार कार्ड देने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा. आप पेनकार्ड या अन्य पहचान पत्र के माध्यम से अपना खाता खुलवा सकेंगे. भारत के सभी नागरिक बिना आधार कार्ड के किसी अन्य पहचान दस्तावेज से मोबाइल नंबर ले सकेंगे. अब आप मोबाइल नंबर लेने के लिए  किसी अन्य पहचान दस्तावेज को देकर आसानी से मोबाइल नंबर ले सकेंगे.

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट को लाइक और शेयर कर दें. ऐसी ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें. ताकि आपको रोजाना ताजा खबरें मिलती रहे.

Tuesday, 25 September 2018

जानिए शादी के बाद लड़कियां मोटी क्यों हो जाती हैं

reasons for weight gain after marriage,weight gain girl before after,shadi ke baad ladki moti kyu ho jati hai,why married guys gain weight
जानिए शादी के बाद लड़कियां मोटी क्यों हो जाती हैं

दोस्तों अक्सर हम देखते है कि शादी के बाद बहुत सी लड़कियां मोटी हो जाती हैं. जिन लड़कियों को हम शादी से पहले एकदम स्लिम देखा करते थे. वही लड़कियां शादी के बाद इतनी बदल जाती है कि कई बार तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाता है. शादी के बाद लड़कियों के मोटे होने के कारणों के बारे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर शादी के बाद लड़कियों के शरीर में इतना अधिक परिवर्तन क्यों आ जाता है.

1.खानपान में बदलाव- शादी के बाद अक्सर लड़कियां अपने पति के साथ बाहर घूमने जाती हैं. जब कोई भी शादीशुदा जोड़ा कहीं घूमने जाता है तो बाहर जाकर कुछ ना कुछ खाना ही पड़ता है. वैसे तो लड़कियों को चाइनीज खाने बहुत पसंद होते हैं. जब लड़कियां बाहर की तली हुई चीजें खाती हैं तो उससे उनके शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है.

2.शादी शुदा लाइफ में व्यस्त रहना- शादी के बाद लड़कियां अपने वैवाहिक जीवन में अधिक व्यस्त रहती हैं. जिसके कारण वह अपने शरीर पर ध्यान देना भूल जाती हैं. शादी की पहले लड़कियां अपने आपको स्लिम रखने के लिए एक्सरसाइज और योगा भी करती हैं. बाहर के खानों का भी परहेज करती हैं. क्योंकि उन्हें अपने फिगर को मेंटेन रखने की फिक्र रहती है. लेकिन जब वही लड़की की शादी हो जाती है तो वह इस बातों पर ध्यान देना भूल जाती है. समय पर एक्सरसाइज ना करना और बाहर की चीजें खाना यह सभी दैनिक कार्य बन जाते हैं. जिससे उनके शरीर में परिवर्तन आने लगता है.

3.हार्मोन में बदलाव- शादी के बाद लड़कियां अपने जीवन साथी को खुश रखने के लिए हर प्रकार के प्रयास
करती हैं.अपने जीनसाथी के साथ संबंध बनाने से भी लड़की के शरीर के हारमोंस में परिवर्तन आता है. जिससे लड़की के शरीर की मांसपेशियां फूलने लगती है.

4.प्रेगनेंसी- शादी के बाद अक्सर लड़कियां एक बच्चे की कामना करते हैं. ऐसी अवस्था में लड़कियों की डाइट बढ़ जाती है. ताकि वह बच्चे को सुरक्षित जन्म दे सके. जिससे उनका वजन बढ़ने लगता है.

5.सामाजिक दबाव- शादी से पहले हर लड़की सोचती है कि वह सुंदर दिखे. ताकि उसको एक अच्छा जीवन साथी मिल सके. आज के समय में जीवन में आगे बढ़ने के लिए पर्सनैलिटी का महत्वपूर्ण योगदान होता है.इसलिए लड़की पर यह सामाजिक दबाव भी होता है कि वह अपने आप को मेंटेन रखें. लेकिन जब वह लड़की की शादी हो जाती है तो यह दबाव ना के बराबर होता है. इसलिए महिलाएं अपनी फिटनेस को लेकर गैर जिम्मेदार हो जाती हैं.

6.तनाव- शादी के बाद जब लड़की किसी नए घर में जाती है तो उसे वहां के लोगों के साथ एडजेस्ट करने में थोड़ी दिक्कत महसूस होती है. ऐसी स्थिति में लड़की अपने आप को दूसरों के साथ एडजस्ट करने में अपनी सेहत पर ध्यान देना भूल जाती है. जिससे उसके शरीर का वजन बढ़ने लगता है.

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट पर लाइक और शेयर जरूर कर दे. आपकी इस बारे में क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं.

बैंक में जमा राशि पर अधिक ब्याज पाना चाहते हैं तो इस सर्विस को अभी एक्टिवेट करवा ले

flexi fixed deposit,flexi fixed deposit interest rate,flexi fixed deposit KE BAARE MAI JANE

बैंक में जमा राशि पर अधिक ब्याज पाना चाहते हैं तो इस सर्विस को अभी एक्टिवेट करवा ले 

दोस्तों हम सभी बैंक में अपने पैसे को इसलिए रखते हैं ताकि उस पैसे पर हमें ब्याज मिलता रहे. लेकिन हम मे से ऐसे बहुत से लोग हैं. जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि बैंक सेविंग अकाउंट पर केवल 4 प्रतिशत सालाना ब्याज देता है. यदि हम चाहे हैं तो 4 प्रतिशत से अधिक भी ब्याज पा सकते हैं. इसके लिए हमें बैंक में जाकर एक सर्विस एक्टिवेट करवानी होती है. जिसके बारे में आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं.

दोस्तों यदि आपके सेविंग अकाउंट में एक मोटी रकम पड़ी रहती है तो आपको बैंक में जाकर फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम से एक सर्विस एक्टिवेट करवानी होती है. इस सर्विस को एक्टिवेट करवाने के बाद आपके द्वारा निर्धारित की गई राशि से अधिक जमा होने पर आपका पैसा फिक्स डिपॉजिट में चला जाता है और आपको फिक्स डिपॉजिट के हिसाब से बैंक इंटरेस्ट देता है. आपका यह पैसा आप जब चाहे निकलवा सकते हैं. इसके लिए आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. आप इसे कहीं पर भी एटीएम से निकाल सकते हैं.

मान लीजिए आपने फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपॉजिट सर्विस को एक्टिवेट करवाया हुआ है. हर बैंक के अंदर इस सर्विस की अलग-अलग लिमिट होती है. यदि आपने 10000 रूपए तक की लिमिट रखी हुई है तो 10000 रूपए से अधिक होने पर आपका पैसा फिक्स डिपॉजिट में चला जाता है. अगर आपके अकाउंट में 15000 रूपए हो जाते हैं तो 5000 रूपए आपके Fixed Deposit  में चले जाते हैं और आपको फिक्स डिपॉजिट के हिसाब से इंटरेस्ट मिलने लगता है. यदि आपके बैंक में सेविंग अकाउंट पर 4 प्रतिशत इंटरस्ट चल रहा है और फिक्स डिपॉजिट पर 7 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिल रहा है तो आपको 10000 रूपए पर 4 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलेगा और 5000 रूपए पर 7 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलने लगेगा. इस सर्विस को एक्टिवेट करवाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको फालतू की कागजी कार्रवाई नहीं करनी पड़ती है. आपके अकाउंट से ऑटोमेटिक फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे ट्रांसफर होकर आपका ब्याज बढ़ता रहता है. ऐसा करने पर आप अपने अमाउंट पर अच्छा खासा ब्याज पा सकते हैं.

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट पर लाइक और शेयर जरूर कर दे. कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट करके पूछ सकते हैं.

Buy Advance Excel Course

📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...