Friday, 4 January 2019

बंद हो जाएगी आपके मोबाइल नंबर की इनकमिंग और आउटगोइंग यदि नहीं कराया रीचार्ज


minimum 35 recharge rule,35 recharge,35 recharge vodafone validity,telecom news 35 recharge,airtel vodafone idea,airtel vodafone idea recharge 35 RUPEES

बंद हो जाएगी आपके मोबाइल नंबर  की इनकमिंग और आउटगोइंग यदि नहीं कराया रीचार्ज

मोबाइल कंपनियों की आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते हुए एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया को काफी घाटा हुआ है।जब से मार्केट में जियो टेलीकॉम आयी है अन्य टेलीकॉम कंपनियों को लगातार नुकसान हो रहा है। अपने नुकसान की भरपाई को ध्यान में रखते हुए एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने एक सूचना जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ऐसे सभी ग्राहक जो हमारे टेलीकॉम से जुड़े हुए हैं। यदि वह अपने सिम कार्ड को केवल इनकमिंग के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं और उसमें कभी रिचार्ज नहीं करवाते हैं। तो अब उन्हें अपने सिम कार्ड को रिचार्ज करवाना आवश्यक होगा।  

इसके लिए उन्हें मिनिमम 35 रुपये का रिचार्ज हर महीने करवाना आवश्यक होगा। यदि वह 35 रुपये का रिचार्ज नहीं करवाएंगे तो उनकी इनकमिंग सेवा बंद हो जाएगी और कुछ समय बाद आउटगोइंग सेवा भी बंद हो जाएगी। अक्सर लोग एक पर्सनल सिम कार्ड को इनकमिंग के लिए उपयोग करते हैं और दूसरे सिम कार्ड को आउटगोइंग के लिए रखते हैं। इसलिए इन कंपनियों ने अपने सभी ग्राहकों के लिए यह निर्देश जारी किया है कि वह अपने सिम कार्ड को महीने में एक बार 35 रूपए से जरूर रिचार्ज करवाएं। टेलीकॉम कंपनीयो का यह फैसला सभी लोगों के लिए चौंकाने वाला है। क्योंकि बहुत कम लोग ही ऐसे हैं जो कि हर महीने रिचार्ज करवाने में सक्षम होते हैं। आने वाले समय में टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए हो सकता है कि कोई अन्य निर्देश जारी करें। लेकिन इस समय 35 रुपए का रिचार्ज सभी लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है।  

दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं।

Delhi Sadar Bazar Market Vlog


How to check Account Balance in SBI by Miss call


Income Tax Department not get notified by Bank or Post office till amount of Fixed Deposit


Wednesday, 2 January 2019

जानिए मिस कॉल से एसबीआई अकाउंट का बैलेंस कैसे चेक करते हैं


how to check sbi balance by miss call,मिस कॉल बैलेंस इन्क्वारी,sms balance check,sms balance check in sbi,sms banking sbi

जानिए मिस कॉल से एसबीआई अकाउंट का बैलेंस कैसे चेक करते हैं

दोस्तों अगर आपका अकाउंट एसबीआई में है तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि आप किस प्रकार मिस कॉल करके अपने अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं। यदि आप मिस कॉल करके अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप अपना मोबाइल नंबर को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करवाए। अगर आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक है तो ठीक है। यदि नहीं जुड़ा है तो आप बैंक जाइए और बोलिए कि हमें अपने अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर ऐड करना है। बैंक में जाकर आप अपना केवाईसी अपडेट कराएं। जिससे आपका मोबाइल नंबर, आधार नंबर और पैन नंबर अपडेट हो जाएगा। जब आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाए तो आपको उस नंबर से एक एसएमएस सेंड करना है। अब आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।  

सबसे पहले आप एसएस में REG अकाउंट नंबर टाइप कीजिए। फिर आपको यह एसएमएस 9223488888 पर भेजना है। 1 मिनट के भीतर ही आपके मोबाइल पर एसएमएस आ जाएगा कि आपका रजिस्ट्रेशन सक्सेस हो चुका है। अब आप जब चाहे 09223766666 पर मिस कॉल करके अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। जब भी आप इस नंबर म कॉल करेंगे तो आपका अकाउंट बैलेंस मैसेज में बता दिया जाएगा। यदि आप दिन में 5 बार भी मिस कॉल करते हैं तो आपको 5 बार एसएमएस के जरिए आपके अकाउंट का बैलेंस बताया जाएगा।  



Tuesday, 1 January 2019

जानिए कितने रुपए तक के फिक्स्ड डिपॉजिट अमाउंट को इनकम टैक्स आपसे नहीं पूछता

fdr,fixed deposit,fixed deposit of 10 lakhs,fnb flexi fixed deposit,fixed deposit kya hota hai,fdr in bank

जानिए कितने रुपए तक के फिक्स्ड डिपॉजिट अमाउंट को इनकम टैक्स आपसे नहीं पूछता

दोस्तों यदि आप बैंक में पैसे फिक्स कराना चाहते हैं तो बैंक में अपने पैसे को फिक्स कराने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए. यदि आप बैंक में पैसे फिक्स कराने जा रहे हैं तो आपको यह देखना होगा कि आपने 1 साल के अंदर ₹1000000 से अधिक तो फिक्स नहीं कराए हैं. यदि आप बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में 1 साल के भीतर ₹1000000 से ज्यादा फिक्स कराते हैं तो बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस अपने ऐसे सभी ग्राहकों की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भेजता है. जिनके खाते में ₹1000000 का 1 साल के भीतर ट्रांजैक्शन हुआ है. ऐसी स्थिति में इनकम टैक्स विभाग आपके पास नोटिस भेजकर आपसे इन रुपयों की जानकारी पूछ सकता है कि आपने यह रुपए कहां से कमाए हैं. आपकी इनकम का स्त्रोत क्या है.

लेकिन यदि आपने पिछले साल में कोई 1000000 रुपए की FD कराई हुई है और इस साल आप उसे रिन्यू करवा रहे हैं. जब आपने पिछले साल उसे बैंक में फिक्स कराया था तो आपने अपनी आयकर रिटर्न में भरकर यह सारी जानकारी दी थी कि आपने 1000000 रुपए कहां से कमाए हैं. तो ऐसी स्थिति में इनकम टैक्स विभाग आपके FD को रिन्यू करवाने पर आपसे इस बात की जानकारी नहीं पूछेगा. इसलिए जब भी कभी बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में 1000000 रूपए फ़िक्स  कराने जाए तो फिक्स कराते समय यह सारी जानकारी अपने पास रखें कि आपने यह पैसे कहां से कमाए हैं. आपके पास यह सारी जानकारी एक फाइल के अंदर मौजूद होनी चाहिए. ताकि आप इनकम टैक्स के नोटिस भेजने पर रिप्लाई कर सकें. यदि आपके पास जानकारी मौजूद नहीं होगी तो आपको भारी पेनल्टी भरनी पड़ सकती है.      




बॉलीवुड के इस दिग्गज कलाकार ने साल 2018 के आखिर में दुनिया को कह दिया अलविदा


kader khan dead,kader khan,kader khan death date,kader khan death news

बॉलीवुड के इस दिग्गज कलाकार कादर खान ने साल 2018 के आखिर में दुनिया को कह दिया अलविदा

1 जनवरी साल 2019 के उपलक्ष में सभी लोग मौज मस्ती कर रहे हैं. लेकिन इसी साल की शुरुआत में एक बुरी खबर भी सामने आ रही है. जिसके मुताबिक बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज अभिनेता कादर खान का कल 31 दिसंबर को शाम 6 बजे निधन हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कादर खान पिछले कई वर्षों से कनेडा में रह रहे थे. पिछले 4 हफ्तों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी आयु इस समय 81 वर्ष की हो चुकी थी और वह मानसिक बीमारी से पीड़ित थे. पिछले हफ्ते उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था. जिसके बाद से ही उन्होंने बातचीत करना बिल्कुल बंद कर दिया था. उनके बेटे सरफराज खान और उनकी बहू हॉस्पिटल में उनकी देखरेख कर रहे थे. डॉक्टरों ने भी यह कह दिया था कि अब इनका बचना मुश्किल है. लेकिन बेटे और बहू को एक उम्मीद थी कि शायद यह बच जाए . क्योंकि कहते हैं कि जब तक साँस है तब तक आस है. लेकिन कल शाम 6 बजे इन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. कादर खान एक बहुत अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे राइटर भी थे. यह अपने डायलॉग्स लिखकर डायरेक्टर को दिया करते थे.

कादर खान ने सन 1973 में फिल्म दाग से बतौर एक्टर के रूप में अपना अभिनय शुरू किया था. इनको अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ फिल्में करने के लिए बहुत अधिक जाना जाता था. यह गोविंदा के साथ अक्सर कॉमेडी फिल्मों में काम करते थे. जबकि अमिताभ बच्चन के साथ इन्होंने बहुत ही सीरियस किरदार निभाए हैं. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दुख प्रकट करते हुए कहा है कि कादर खान का हमारे बीच ना रहना एक बहुत दुख की बात है. फिल्मों के अंदर यह अक्सर भ्रष्टाचार के खिलाफ डायलॉग्स बोलते नजर आते थे. इनके डायलॉग्स दर्शकों के दिल को छू लेते थे. कादर खान एक ऐसे अभिनेता थे. जो फिल्म में किरदार निभाते समय खुद के द्वारा लिखे हुए डायलॉग ही बोला करते थे. कादर खान वास्तव में प्रतिभा के धनी थे. ऐसे दिग्गज अभिनेता का दुनिया से अलविदा कहना हम सभी के लिए बहुत शोकनीय है.

Buy Advance Excel Course

📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...