Wednesday, 4 July 2018

ट्विटर पर सोनाली ने अपना दर्द बयां किया, कैंसर से जूझ रही हैं सोनाली

sonali bendre cancer

ट्विटर पर सोनाली ने अपना दर्द बयां किया, कैंसर से जूझ रही हैं सोनाली

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड में बहुत सी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. बॉलीवुड की दुनिया में इन्होंने बहुत नाम कमाया है. बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए बहुत से लोग आते हैं. लेकिन बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं जो कि बॉलीवुड में सफलता की ऊंचाइयों को हासिल करते हैं. लेकिन कुछ लोग बॉलीवुड मे सफलता की ऊंचाइयों को हासिल तो कर लेते हैं. लेकिन जिंदगी की दौड़ में पीछे रह जाते हैं. एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने Twitter पर अपनी बीमारी के बारे में ट्वीट किया है. सोनाली बेंद्रे ने अपने ट्वीट में लिखा है कि जब हम जिंदगी से बहुत कम आशा करते हैं तो जीवन हमारी तरफ एक कर्व बॉल फैकता है.मुझे अपनी बीमारी के बारे में पहले पता नहीं था.मे बिलकुल नार्मल लाइफ जी रही थी. अभी कुछ दिन पहले जब मैंने टेस्ट करवाया तो मुझे पता चला कि मुझे हाई ग्रेड कैंसर है. इस बुरे वक्त में मेरा परिवार और मेरे करीबी दोस्त मेरे नजदीक है. मुझे इस बात की खुशी है कि इस मुसीबत की घड़ी में मुझे अपने परिवार और दोस्तों से पूरा सहयोग मिल रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की लाइमलाइट से काफी समय से दूर चल रही  हैं. इन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.लेकिन काफी समय से इनको किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है. इनकी बीमारी के बारे में जानकार इनके फैंस को बहुत दुख है. ट्विटर पर  जैसे ही इनकी बीमारी के बारे में इनके फैंस को पता चला ढेरों दुआओं भरे कमेंट आने लगे. लोग इनकी सलामती के लिए दुआयें मांग रहे हैं.

फिलहाल सोनाली बेंद्रे न्यूयार्क में अपना इलाज करा रही हैं.यदि भगवान ने चाहा तो यह जल्दी ही स्वस्थ होकर मुंबई वापस लौटेंगी. अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करें. यदि आप चाहते हैं कि सोनाली फिल्मों में दोबारा आए तो कमेंट करके बताएं.

No comments:

Post a Comment

Buy Advance Excel Course

📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...