Tuesday, 1 May 2018

दुल्हन ने घर के दरवाजे पर आई बारात वापिस लौटा दी, वजह बना डोसा

marriage in u.p.
marriage in u.p.
शादियों मे छोटी छोटी बात को लेकर अक्सर रिश्तेदारों मे कहासुनी होते आप सभी ने सुना होगा.जिस घर मे शादी हो रही होती है.उस समय घर के सभी लोग सोचते है कि शादी का समय ठीक ठाक निपट जाए और घर की इज्ज़त बनी रहे.लेकिन ऐसे समय मे कुछ शरारती तत्व नही चाहते की सारे काम शांति से हो और वे जानबूझ कर कोई न कोई ऐसी शरारत कर देते है.जिससे बना बनाया काम भी बिगड़ जाता है.ऐसा ही एक मामला यूपी से सामने आया है, जिसमे  कानपुर जिले में एक बारात के अंदर मामूली सी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने बारात को दरवाजे से वापिस लौटा दिया. दरअसल दूल्हे की भाभी को शादी में डोसे का स्वाद अच्छा नहीं लगा और वो दुल्हन के चाचा को फटकार लगाने लगी. दूल्हे की भाभी को इतना गुस्सा आ गया कि उसने दुल्हन के चाचा के मुंह पर डोसा दे मारा.जब इस बात का पता लड़की के पिता और भाइयों को चला तो विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ ही देर में दुल्हन का मंडप जंग का मैदान बन गया और जिसके हाथ में जो भी कुछ आया उससे एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया.  
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के कौरा गांव में रहने वाले प्रमोद कौशल खेती व अनाज का व्यापार करते हैं.उनकी बेटी प्रियंका की शादी हरदोई के कुथावा गांव मे रहने वाले नीरज से तय हुई थी. बीते रविवार की रात को हरदोई से बारात कौरा गांव में पहुँची थी. बारात के सभी लोग बड़ी शांति से खाना खा रहे थे. अचानक दूल्हे की भाभी ने डोसे के स्वाद को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. उसने दुल्हन के चाचा को मंडप मे बुलाया और फटकार लगाने लगी.जब दुल्हन के चाचा ने दूल्हे की भाभी को समझाना चाहा तो भाभी ने गुस्से में चाचा के मुंह पर डोसा दे मारा. इतना सब होने पर दुल्हन के भाई और पिता वहां पहुंच गए. उसके बाद वहां पर जमकर लड़ाई हुई और देखते ही देखते शादी का मंडप जंग का मैदान बन गया.जब दुल्हन को इस बात का पता चला तो उसने कहा मैं ऐसे घर में शादी नहीं करूंगी जहां पर मेरे चाचा और पिता का सम्मान नहीं किया जाता और उसने बारात को वापिस लौटा दिया.

No comments:

Post a Comment

Buy Advance Excel Course

📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...