Sunday, 22 October 2017

आपने अभी तक नही देखी होगी माधुरी दीक्षित की ऐसी दिल को छुने वाली फोटो

माधुरी दीक्षित भारतीय हिंदी सिनेमा में एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उन्होंने अपने अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में एक सकारात्मक छवि बनाई है. इनका जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था. यह बचपन से ही एक होनहार विद्यार्थी रही हैं. यह अपने जीवन में डॉक्टर बनना चाहती थी. उनके माता पिता भी यही चाहते थे कि माधुरी डॉक्टर बने. माधुरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डिवाइन चाइल्ड पब्लिक स्कूल से की थी . इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री प्राप्त की.
माधुरी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत सन 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की हिंदी फिल्म अबोध से की थी. यह फिल्म ज्यादा सफल नहीं हुई. लेकिन माधुरी के अभिनय को लोगों ने बहुत सराहा. इसके बाद भी कई फिल्में माधुरी ने की लेकिन वह ज्यादा नहीं चल पाई. शुरुआत के दौर में माधुरी को काफी असफलताओं का मुंह देखना पड़ा. उसके बाद जब उन्होंने फिल्म तेजाब में अनिल कपूर के साथ काम किया. तो वह फिल्म काफी हिट रही जिसमें लोगों ने माधुरी और अनिल कपूर दोनों के अभिनय को सराहा और इस फिल्म से माधुरी को भारतीय सिनेमा में एक पहचान मिली. इस फिल्म के लिए माधुरी को फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था. माधुरी का एक प्रसिद्ध गाना 1 2 3 के लिए आज भी उन्हें आइकॉन माना जाता है. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. जिसमें इनके अभिनय को सराहा गया.
जब इन्होंने हम आपके हैं कौन फिल्म में काम किया तो यह फिल्म सुपर हिट रही .जिसके लिए माधुरी को दोबारा फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया. इस फिल्म में सलमान खान, अनुपम खेर, रेणुका शहाणे आदि  कलाकारों ने भी काम किया. यह फिल्म इतनी हिट रही कि 7 साल तक इस फिल्म का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सका. इस फिल्म की सफलता के लिए माधुरी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी लिखा गया. इसके बाद माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा मे छा गई .माधुरी के अभिनय को लोग बहुत अधिक पसंद करने लगे. इसके बाद तो इन्होंने बॉलीवुड में सफलता का पैमाना बांध दिया. इसके बाद इनकी कई फिल्में सुपरहिट गई जैसे साजन, राम लखन ,जमाई राजा ,दिल तो पागल है ,कुछ कुछ होता है ,कोयला, हम तुम्हारे हैं सनम.
माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर नेने से शादी की है. अब इनके दो बच्चे भी हैं. इस समय यह अपने पारिवारिक जीवन में बहुत व्यस्त हैं. यह कभी कभी TV के किसी रियल्टी शो में नजर आती हैं.


अगर आप माधुरी दीक्षित को पसंद करते हैं और चाहते है कि माधुरी दोबारा आपके लिए बॉलीवुड मे आये तो माधुरी दीक्षित के लिए उन्हें लाइक दें और उनकी सफलता पर अपने कमेंट जरूर दें. कमेंट में आप उनकी फिल्मों के नाम बता सकते हैं जो कि आपको बेहद अच्छी लगी और ऐसे चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करते रहे.

No comments:

Post a Comment

Buy Advance Excel Course

📢 Excel कोर्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और ₹999/- की पेमेंट करें। फिर उसका स्क्रीनशॉट 8851471386 नंबर पर व्हाट्सएप करे...